श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया हुए गिरफ्तार

दिल्ली:  शराब घोटाले मामले में लंबी पूछताछ के बाद आखिरकार सीबीआई ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया। साल 2020-21 के लिए दिल्ली की आबकारी नीति बनाने और लागू करने में कथित अनियमितताओं के मामले की जांच के लिए उप मुख्यमंत्री और प्रभारी आबकारी मंत्री के अलावा 14 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। सीबीआई के मुताबिक अपने खास लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकारी नियमों को ताक पर रखा गया।

पहले भी कई बार पूछताछ के लिए बुलाया गया

डिप्टी सीएम को 19 फरवरी 2023 को जांच में शामिल होने के लिए CRPC की धारा 41A के तहत नोटिस जारी किया गया था लेकिन उन्होंने व्यस्तता का हवाला देते हुए एक हफ्ते का वक्त मांगा था। सीबीआई ने उनके अनुरोध को मानते हुए 26 फरवरी 2023 को सीबीआई मुख्यालय में पेश होने को बोला।

पूछताछ में नहीं किया सहयोग

मुख्यालय में पहुंचने के बाद सीबीआई ने मामले की जांच के दौरान इकट्ठे किए गए सबूतों के आधार पर उनकी भूमिका से संबंधित कई सवाल पूछे। हांलाकि उन्होंने सभी सवालों का टालमटोल भरा जवाब  दिया और जांच में सहयोग भी नहीं किया जिसके चलते सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज