Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

उमेश पाल अपहरण केस में अतीक अहमद दोषी करार

atiq

अतीक अहमद को उमेश पाल अपहरण वाले मामले में दोषी पाया गया है. कोर्ट ने अतीक के साथ उसके भाई अशरफ सहित सभी 10 आरोपियों को दोषी पाया है. अतीक अहमद को प्रयागराज की MP – MLA कोर्ट ने उमेश पाल अपहरण कांड में दोषी पाया है. अतीक को कल ही गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज की नैनी जेल लाया गया था. वहीं इसके भाई अशरफ को बरेली जेल से प्रयागराज की नैनी जेल लाया गया था. कोर्ट ने अतीक अहमद, अशरफ, दिनेश पासी, अंसार अहमद, खान सौलत हनीफ, फरहान, इसरार, आबिद प्रधान, आशिक मल्ली, एजाज अख्तर को दोषी करार दिया है. एक आरोपी अंसरा अहमद की मौत हो चुकी है. बाकी सभी आरोपी जमानत पर बाहर थे.

राजू पाल की 2005 में हत्या कर दी गई थी और इस हत्याकांड के गवाह उमेश पाल का 2006 में अपहरण हुआ था. उमेश पाल ने अतीक अहमद पर अपहरण करके डरा धमकाकर अपने पक्ष में गवाही करवाने का आरोप भी लगाया था. उमेश पाल 2005 में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मुकदमे में गवाह थे.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग