Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा

अतीक अहमद नयी

अतीक अहमद को उमेश पाल अपहरण केस में दोषी पाए जाने के बाद उम्रकैद की सजा सुनाई है. उमेश पाल अपहरण केस में आज MP – MLA कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए अतीक अहमद सहित तीन लोगों को दोषी पाया है. दोषी पाए गए तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. बाकी सात आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया है. कोर्ट ने अतीक के साथ साथ दिनेश पासी और हनीफ को भी उम्रकैद की सजा सुनाई है साथ ही कोर्ट ने इन तीनों पर एक एक लाख का जुर्माना भी लगाया है. अतीक के भाई अशरफ सहित सात लोगों को कोर्ट ने बरी भी कर दिया है.

इन बरी लोगों में अतीक का भाई अशरफ के साथ अंसार बाबा, फरहान, इसरार, आबिद प्रधान, आशिक मल्ली और एजाज अख्तर शामिल हैं. जबकि एक आरोपी अंसार अहमद की मौत हो चुकी है. अतीक सहित तीनों दोषियों को धारा 36अ, 34, 120, 341, 342, 504, 506 में दोषी पाया गया है. वहीं उमेश पाल की मां ने कहा कि प्रशासन ने जो किया हम उससे संतुष्ट हैं, मेरी यही मांग है कि अतीक अहमद को फांसी की सजा हो.

उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने भी अतीक अहमद को फांसी की मांग की. आपको बताते चले 2005 में विधायक राजू पाल की हत्या में अतीक अहमद का नाम आया था और उमेश पाल इसी केस में गवाह था. 2006 में उमेश पाल का अतीक अहमद ने अपहरण करवाया था जिसके बाद उमेश पाल की तहरीर पर अतीक अहमद और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था.

 

 

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा