श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राहुल गांधी पर स्मृति ईरानी का पलटवार, बताया राहुल को झूठा

union_minister_smriti_irani_pti_file_photo__1664635951

आजकल हर तरफ राहुल गांधी की ही चर्चा हो रही है, जिसे देखो राहुल गांधी के खिलाफ या पक्ष में बोल रहा है. अब भाजपा की नेत्री और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर हमला बोला है. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर सीधा वार किया और कहा कि इनका ना तो लोकतंत्र से कोई सरोकार है और ना ये OBC समाज के प्रति कोई सम्मान रखते हैं, राहुल का निशाना केवल मोदी रहते है वहीं मोदी का टारगेट देश का विकास. राहुल गांधी की सांसदी जाने के मुद्दे पर जहां विपक्ष एकजुट नजर आ रहा है वहीं भाजपा के नेता भी राहुल गांधी और कांग्रेस पर वार करने से पीछे नहीं हट रहे हैं.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक प्रेस कॉन्फेंस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस पर वार किए. केंद्रीय मंत्री ने ये भी कहा कि ‘ राहुल गांधी पीएम मोदी का अपमान करते करते OBC  समाज का अपमान कर रहे हैं.’ स्मृति ईरानी ने कहा कि ‘ राहुल गांधी ने विदेश में झूठ बोला, देश में भी झूठ बोला, संसद में भी झूठ बोला. ये वही व्यक्ति है जो सुप्रीम कोर्ट के सामने नाक रगड़ कर माफी मांगते हैं और आज ढोंग करते हैं डरपोक न होने का ’

केंद्रीय मंत्री ने राहुल के एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू का जिक्र भी किया जिसमें राहुल गांधी ने कहा था कि पीएम मोदी की ताकत उनकी छवि है और मैं प्रण लेता हूं कि मैं पीएम मोदी की छवि पर प्रहार करता रहूंगा जब तक उस छवि को नष्ट ना कर दूं. राहुल गांधी को लेकर देश में सियासत तेज हो गई है. संसद और संसद से बाहर राहुल गांधी के समर्थन और विरोध में लगातार आवाज बुलंद हो रही है. कल ही राहुल गांधी के समर्थन में संसदों ने धरना दिया था और काले कपड़े पहनकर विरोध किया था.

 

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा