Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अमेरिका के इंडियाना में भारतीय छात्र हुआ हमले का शिकार

10

अमेरिका के इंडियाना राज्य में 24 वर्षीय भारतीय छात्र पी वरुण राज पर एक फिटनेस केन्द्र में चाकू से जानलेवा हमला किया गया है। वरुण की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने इस हमले पर खेद जताया है। विदेश विभाग ने वरुण के पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की है और कहा है कि वह इस मामले के बारे पर नजर बनाए हैं और स्थानीय जांच एजेंसिजेंयों के संपर्क में है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिस पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है और आगे की जांच जारी है। वरुण को अभी भी वर्तमान में अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है। भारतीय मूल के वरुण तेलंगाना से ताल्लुक रखते हैं और कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहे हैं। रविवार को सुबह एक जिम में जॉर्डन एंड्रेड (24) ने उनके सिर पर चाकू से हमला किया था।

तीन दिन के उपचार के बाद भी वरुण वेंटिलेटर पर है।  उसके नर्वस सिस्टम को गंभीर नुकसान पहुंचा है। डॉक्टरों ने उसके स्थायी तौर पर दिव्यांग होने तथा देखने में तकलीफ होने और बाईं तरफ के अंगों के कमजोर होने की आशंका जताई है। वरुण की गंभीर चोटों को देखते हुए उसे अब फोर्ट वेन के ल्यूथेरन अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया है।

इस बीच हमलावर एंड्रेड को पोर्टर सुपीरियर कोर्ट के न्यायाधीश जेफरी क्लाइमर के सामने पेश किया गया। उसने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को खारिज किया है। ‘द वालपराइसो यूनिवर्सिटी’ के अध्यक्ष ने छात्र पर किए गए बर्बर हमले पर दुख व्यक्त किया है। विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जोस पैडिला ने एक बयान में कहा ‘ हम वरुण राज पर हमले से स्तब्ध और दुखी हैं। वालपराइसो यूनिवर्सिटी में हम एक दूसरे को परिवार की तरह मानते हैं और इस प्रकार का हमला हमारे लिए भयावह है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके सभी दोस्तों और परिवार के साथ हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा