Rekha Gupta Husband: दिल्ली को अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया है, और वह हैं रेखा गुप्ता। भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया है। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं। दिल्ली के रामलीला मैदान में आज शपथ लेंगी। वहीं नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल को हराने वाले परवेश वर्मा को डिप्टी सीएम बनाया गया है। तो चलिए बताते हैं रेखा गुप्ता ने परिवार में कौन-कौन है और उनके पति क्या करते हैं।
परिवार और शिक्षा
रेखा गुप्ता का जन्म दिल्ली में हुआ था। उनके पति मनीष गुप्ता पेशे से स्पेयर पार्ट्स के कारोबारी हैं। उन्होंने राजनीति में हमेशा पत्नी का सहयोग किया है। रेखा गुप्ता के दो बच्चे हैं, बड़ी बेटी हर्षिता और छोटे बेटे निकुंज। बेटी पिता की तरह व्यवसाय में अग्रसर है, जबकि बेटा निकुंज गुप्ता अभी पढ़ाई कर रहा है।
राजनीतिक करियर
रेखा गुप्ता ने छात्र जीवन से राजनीति में कदम रखा था। वह पहली बार विधायक बनते ही दिल्ली की मुख्यमंत्री बन गई हैं। उनके राजनीतिक करियर में यह एक बड़ी उपलब्धि है।
कौन हैं रेखा गुप्ता ?
रेखा गुप्ता एलएलबी पास हैं। गुप्ता का जन्म 1974 में जींद जिले के जुलाना उपमंडल के नंदगढ़ गांव में हुआ था। जब वह दो साल की थीं, तब उनके पिता की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर के पद पर नौकरी लग गई थी। इसके बाद वह दिल्ली चले गए और 1976 में पूरा परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। रेखा गुप्ता की पूरी स्कूली शिक्षा दिल्ली में हुई। इस दौरान वह एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) से जुड़ीं और राजनीति में सक्रिय हो गईं।
ABVP से राजनीति में रखा कदम
रेखा गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव और प्रिंसिपल भी रह चुकी हैं। हालांकि, अब उनके परिवार के सदस्य जुलाना की अनाज मंडी में कमीशन एजेंट के तौर पर काम करते हैं। रेखा गुप्ता ने बताया कि वह अब भी समय-समय पर जुलाना आती रहती हैं। कभी-कभी वह गांव भी जाती हैं।











