Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

National Creators Award: सोशल मीडियाक्रिएटर्स को मिली नई पहचान, जानिए कौन-कौन बना विजेता

National Creators Award | National Creators Award winners | National Creators Award nominations | SHRESHTH BHART

National Creators Award: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड प्रदान किए। ये अपनी तरह के सबसे पहले अवार्ड हैं। ये अवार्ड दिल्ली में भारत मंडपम में प्रदान किए गए।

यह अवार्ड 20 अलग-अलग क्षेत्रों में दिए गए हैं, जिनमें सर्वश्रेष्ठ कहानीकार, इनोवेटर, मशहूर क्रिएटर, सेलिब्रिटी क्रिएटर, ग्रीन कैंपेन, सोशल चेंज के लिए बेस्ट क्रिएटर, ऐसे ही कृषि क्षेत्र से जुड़े सबसे प्रभावशाली क्रिएटर, सर्वश्रेष्ठ ट्रेवल क्रिएटर, सबसे रचनात्मक क्रिएटर (पुरुष और महिला), फूड कैटेगरी में बेस्ट क्रिएटर, शिक्षा क्षेत्र से जुड़े सर्वश्रेष्ठ क्रिएटर और इंटरनेशनल क्रिएटर शामिल हैं।

National Creators Award क्या है?

आजकल सोशल मीडिया का बहुत बोलबाला है और उसकी वजह से दुनियाभर में क्रिएटर इकोनॉमी यानी क्रिएटर्स की कमाई का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इंस्टाग्राम, फेसबुक और कई और प्लेटफॉर्म पर लाखों की संख्या में क्रिएटर्स फैशन, टेक्नोलॉजी, सामान्य ज्ञान, एजुकेशन, ट्रेवल जैसी तमाम चीजों पर दिलचस्प और नॉलेज को बढ़ाने वाली चीजें बना रहे हैं।

देश में ये क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है, इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “क्रिएटर्स” के लिए एक नई अवॉर्ड कैटेगरी बनाई है। “नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड” विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता और योगदान को सम्मानित करने का एक प्रयास है।

National Creators Award Nominations:

डाटा के अनुसार नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड के लिए 1.5 लाख नॉमिनेशन हासिल हुए। कुल मिलाकर 10 लाख वोट डाले गए। सेंटर ने इसके लिए इनोवेट इंडिया वेबसाइट पर नॉमिनेशन विंडो खोली थी। ये नोमिनेशन 10-29 फरवरी तक हासिल किए गए थे।

National Creators Award विजेताओं की सूची

डिसरप्टर ऑफ द ईयर पुरस्कार: रणवीर इलाहबादिया (बीयरबाइसेप्स)

एजुकेशन कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ क्रिएटर (पुरुष और महिला): नमन देशमुख

सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य एवं फिटनेस क्रिएटर: अंकित बैयानपुरिया

फूड कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ क्रिएटर: कबिता सिंह (कबिताज़ किचन)

साल के सेलिब्रिटी क्रिएटर: अमन गुप्ता

टेक श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ क्रिएटर: गौरव चौधरी (टेक्निकल गुरुजी)

पसंदीदा ट्रेवल क्रिएटर: कामिया जानी

ग्रीन चैंपियन’ कैटेगरी: पंक्ति पांडे

सर्वश्रेष्ठ कहानीकार: कीर्तिका गोविंदासामी

कल्चरल एंबेसडर ऑफ द ईयर: मैथिली ठाकुर

सबसे रचनात्मक महिला क्रिएटर: श्रद्धा जैन

सबसे रचनात्मक क्रिएटर पुरुष: आरजे रौनक

हेरिटेज फैशन आइकन अवार्ड: जान्हवी सिंह

सामाजिक परिवर्तन के लिए सर्वश्रेष्ठ क्रिएटर अवॉर्ड: जया किशोरी

सर्वश्रेष्ठ माइक्रो क्रिएटर अवॉर्ड: अरिदमन

गेमिंग श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ क्रिएटर का अवॉर्ड: निश्चय

स्वच्छता एंबेसडर अवॉर्ड: मल्हार कलांबे

बेस्ट इंटरनेशनल क्रिएटर अवॉर्ड: ड्रू हिक्स

बेस्ट नैनो क्रिएटर अवॉर्ड: पीयूष पुरोहित

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार