श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अरविंद केजरीवाल के PA विभव कुमार पर विजिलेंस विभाग का एक्शन, जानिए मामला

Vigilance department | BIBHAV KUMAR | ARVIND KEJRIWAL | TIHAD JAIL | SHRESHTH BHARAT

अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार के खिलाफ विजिलेंस विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है और उनका कार्यपद समाप्त कर दिया है। इससे अरविंद केजरीवाल को एक बड़ा झटका लगा है। इससे पहले कल सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार किया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार ने मंगलवार को तिहाड़ जेल में मुलाकात की थी।

बता दें कि, विजिलेंस विभाग ने केजरीवाल के पीए विभव कुमार की नियुक्ति को गलत करार दिया है। विजिलेंस विभाग ने कहा कि विभव कुमार की नियुक्ति को पालन सही प्रक्रिया और नियमों का सही तरीके से पालन नहीं किया है। इसलिए उनकी नियुक्ति अवैध और अमान्य है।

दरअसल, सतर्कता निदेशालय ने विभव कुमार की 10 अप्रैल से उनके पद से निष्काषित कर दिया गया है। और विजिलेंस विभाग के आदेश में कहा गया है कि विभव कुमार के खिलाफ लंबित 2007 के कानून के तहत कार्रवाई करने का फैसला किया है। सरकारी कर्मचारी पर हमला और काम में बाधा करने का आरोप लगा है। दिल्ली शराब घोटाला केस में प्रवर्तन निदेशालय ने बिभव कुमार से 8 अप्रैल को पूछताछ की थी।

दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने अरविंद केजरीवाल 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। इस मामले में मनीष सिसोदिया और संजय सिंह भी गिरफ्तार हो चुके हैं। इन में से संजय सिंह को जमानत मिल गई है।  

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज