Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

स्कूल बस पलटी, 5 बच्चों की मौत, 15 घायल, मची चीख पुकार

BUS ACCIDENT | STUDENT DEATH | HARIYANA | SHRESHTH BHARAT

Bus accident: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में एक स्कूल बस पलटन गई, जिसमें 6 बच्चों की मौत हो गई। इस घटना में कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि बस में करीब 35 बच्चे सवार थे। ये घटना कनीना उपमंडल के गांव उन्हांनी के पास हुई। इस घटना का भयावह वीडियो भी सामने आया है।

बताया जा रहा है कि बस सीधे पेड़ से टकरा गई। टकर लगने के बाद बस पलट गई। घायल बच्चों को निहाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के संचालक का कहना है कि उनके यहां 20 बच्चों को भर्ती कराया गया है, 5 बच्चों की मौके पर मौत हो चुकी थी। बाकि बच्चों का उपचार किया जा रहा है।

निहाल अस्पताल के डॉ. रवि कौशिक कहा कि चार छात्रों को मृत लाया गया था और एक गंभीर छात्र था। जिसे वेंटिलेटर पर रखा गया था, उसकी अस्पताल में मौत हो गई। 15 घायल छात्रों को दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है। एसडीएम और प्रशासन मौजूद है।  

मौके पर मौजूद लोगों ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए दावा किया कि स्कूल बस ड्राइवर शराब के नशे में थे। श्रेष्ठ भारत इस बात की पुष्टि नहीं करता है।

इस घटना में चौंकाने वाली बात सामने आई है। इस दिनों बच्चों की छुट्टियां चल रही हैं फिर भी ये स्कूल कैसे खुला? प्रशासन पर भी बड़े सवाल उठ रहे हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग