Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ताज एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग, सामने आया वीडियो

ताज एक्सप्रेस की 3 बोगियों में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची...
Taj express fire breaks out in three coaches all passengers evacuated safely watch video

Taj Express: राजधानी दिल्ली के सरिता विहार थाने के नजदीक ताज एक्सप्रेस की 3 बोगियों में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची। हालांकि, इस घटना में जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

शाम 4.41 बजे मिली थी घटना की जानकारी

DCP रेलवे के मुताबिक, ट्रेन में आग लगने से किसी व्यक्ति को कोई चोट या नुकसान नहीं पहुंचा है। ट्रेन में मौजूद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। रेलवे के डीसीपी केपीएस मल्होत्रा के अनुसार, शाम करीब 4.41 बजे डीडी 43 A पर HNRS को ट्रेन में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद आईओ अपोलो अस्पताल के पास घटनास्थल पर पहुंचे।

यहां देखें वीडियो-

रेलवे कर रहा मामले पर कार्रवाई

उन्होंने आगे बताया कि ट्रेन को रोक दिया गया, हादसे (Taj Express) में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। मामले पर रेलवे द्वारा कार्रवाई की जा रही है। ट्रेन में आग लगने की ये पहली घटना नहीं इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। 29 मई को यूपी के कौशांबी में गोरखपुर से कानपुर जा रही ट्रेन में आग लग गई थी।

यह भी पढ़ें- मोदी सरकार की वापसी के संकेत पर पाकिस्तान और चीन ने कही ये बात

आरपीएफ स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) सुरेंद्र राम पासवान ने कहा- “भरवारी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नंबर 15004, चौरी चौरा एक्सप्रेस के एक कोच के अंडर कैरिज में आग लग गई थी, समय रहते रेलवे कर्मचारियों ने वो आग बुझा दी।”

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा