Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मालीवाल केस में बिभव कुमार को नहीं मिल रही राहत, HC ने खारिज की जमानत याचिका

दिल्ली हाईकोर्ट ने स्वाति मालीवाल मामले में बिभव कुमार की जमानत याचिका खारिज कर दी है। इस केस में कोर्ट का कहना है कि गवाहों को प्रभावित करने...
Delhi high court postponed hearing in Bibhav Kumar swati maliwal assault case till eight July Arvind Kejriwal

Bibhav Kumar Bail Rejects: दिल्ली हाईकोर्ट ने स्वाति मालीवाल मामले में बिभव कुमार की जमानत याचिका खारिज कर दी है। इस केस में कोर्ट का कहना है कि गवाहों को प्रभावित करने और सबूतों से छेड़छाड़ करने की आशंका है। साथ ही ये भी कहा है उनकी जमानत के लिए कोई आधार नहीं बनाया गया है।

HC ने खारिज की जमानत याचिका (Bibhav Kumar Bail Rejects)

दरअसल, बिभव कुमार ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को भी चुनौती दी है। 10 जुलाई बुधवार को याचिका पर सुनवाई हुई और कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुना। इसके बाद कोर्ट ने याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया और कहा कि वह अपना फैसला शुक्रवार 12 जुलाई को सुनाएगा। अब अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है।

हाईकोर्ट ने 8 जुलाई तक टाल दी थी जमानत याचिका पर सुनवाई

गौरतबल है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने इससे पहले बिभव की याचिका पर सुनवाई 8 जुलाई तक टाल दी थी। बिभव पर 13 मई को सीएम हाउस में स्वाति के साथ बदसलूकी करने का आरोप है। बता दें कि बिभव कुमार (Bibhav Kumar) ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद बिभव ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। 

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट से केजरीवाल को मिली अंंतरिम जमानत, क्या होंगे रिहा?

13 मई को CM हाउस में क्या हुआ था?

स्‍वाति मालीवाल 13 मई को मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए सीएम के आवास पर गई थीं। उसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि वहां अरविंद केजरीवाल के PA बिभव कुमार ने उनके साथ न केवल बदसलूकी कि बल्कि मारपीट भी की थी। दिल्‍ली पुलिस के आलाधिकारी ने स्‍वाति मालीवाल से मुलाकात कर उनसे घटना के बारे में जानकारी ली थी। बाद में बिभव कुमार के खिलाफ गैरजमानती धारा समेत आईपीसी के अन्‍य सेक्‍शन के तहत मामला दर्ज किया गया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा