श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

नई दिल्ली सीट पर सबसे ज्यादा प्रत्याशी, जानें 70 सीटों पर कितने उम्मीदवार

Delhi Assembly Elections: दिल्ली विघधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन का समय बचा है। इसी वजह से सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में जुट गए हैं...
Arvind Kejriwal

Delhi Assembly Elections: दिल्ली विघधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन का समय बचा है। इसी वजह से सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। नामांकन की अंतिम तारीख भी निकल चुकी है। इस बार दिल्ली चुनाव की 70 सीटों पर 699 उम्मीदवार मैदान में हैं।

बता दें कि दिल्ली की दो सीटें ऐसी रही जहां नाम वापसी के केस आए। वहीं, 57 सीट ऐसी भी रहीं जहां से किसी उम्मीदवार ने अपना नाम वापस नहीं लिया। इस बार के चुनाव में आप, बीजेपी और कांग्रेस में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है।

वहीं, बीजेपी और आप ने अपने स्टारप्रचारकों के नामों का भी एलान कर दिया है, जोकि अपने-अपने दलों के लिए उम्मीदवोरों के लिए प्रचार प्रसार करेंगे।

2020 में थे 668 प्रत्याशी

पिछले दिल्ली चुनाव 2020 की बात करें तो पांच साल पहले के चुनाव में 668 प्रत्याशी मैदान में थे। यानी इस बार दिल्ली के चुनावी रण में पूरे 31 प्रत्याशी अधिक हैं। पिछले तीन चुनावों के आंकड़ों को देखा जाए तो इस बार सबसे ज्यादा उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं।

दिल्ली सीट पर सबसे ज्यादा उम्मीदवार

बता दें कि इस चुनाव में दिल्ली की सीट सबसे हॉट सीट मानी जा रही है। इस सीट पर सबसे ज्यादा उम्मीदवार खड़े हैं। ये वही सीट है, जिससे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी चुनाव लड़ रहे हैं और उनके सामने बीजेपी के परवेश वर्मा हैं। इस सीट से किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है।

किन सीटों पर सबसे कम उम्मीदवार?

नामांकन खत्म होने के बाद दिल्ली की पटेल नगर और कस्तूरबा नगर सीट पर पांच-पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। इन दो सीटों पर ही सबसे कम प्रत्याशी हैं। वहीं, करोल बाग, गांधी नगर, तिलक नगर, ग्रेटर कैलाश, मंगोलपुरी और त्रिनगर सीट पर उम्मीदवारों की संख्या 6 है। बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को चुनाव होने हैं, जिसके नतीजे 8 फरवरी को आएंगे।

ये भी पढ़ें- AAP ने दिल्ली चुनाव के लिए जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, जानें कौन-कौन शामिल

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना
West Bengal Assembly
West Bengal Assembly: TMC में सियासी घमासान तेज, मदन मित्रा को मिला चीफ व्हिप का पद, स्पीकर कार्यालय पर नियुक्ति पत्र ठुकराने का आरोप