श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Follow us on:

आज तिहाड़ जेल में केजरीवाल से मिलेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

arvind kejriwal | Bhagwant Mann | aap | tihad jail | shreshth bharat

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दिन में 12 बजे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। आम आदमी पार्टी की ओर से ये जानकारी दी गई है। ये मुलाकात कितनी देर चलेगी इस बारे में कुछ जानकारी सामने नहीं आई है। आम आदमी पार्टी इस वक्त अपने सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही है। आने वाले कुछ महीनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं उससे पहले इन दोनों नेताओं की मुलाकात होना आम आदमी पार्टी के लिए अच्छी खबर है।

इससे पहले भी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल से मिलने की कोशिश की थी लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी। इस पर आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया था।

हाल ही के दिनो में पंजाब में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से दिल्ली की तिहाड़ जेल में मुलाकात के लिए तिहाड़ जेल प्रशासन को मुलाकात के लिए एक लेटर दिया था। लेकिन उस वक्त तिहाड़ जेल की डीजी के ओर से उस लैटर का कोई जवाब नहीं दिया गया था। पिछले हफ्ते सूत्रों के मुताबिक, तिहाड़ जेल ने संजय सिंह और भगवंत मान को अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की इजाजत नहीं दी। नतीजतन भगवंत मान और संजय सिंह जेल में केजरीवाल से मुलाकात नहीं कर पाए।

बता दें कि डीजी के रिप्लाई में सिक्योरिटी के बारे में जानकारी दी जाएगी और उसके बाद मिलने की तारीख निर्धारित की जाएगी। जिसके बाद संजय सिंह और भगवंत मान सीएम अरविंद केजरीवाल से मिल सकते है। तिहाड़ प्रशासन ने कहा कि जेल के अपने नियम के हिसाब से प्रशासन चलते हैं।

अरविंद केजरीवाल से जेल प्रशासन से 10 लोगों के नाम मांगे थे। जिसमें अरविंद केजरीवाल ने परिवार के सदस्यों के साथ ‘आप’ नेता संदीप पाठक का नाम दिया था। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने आप सांसद संजय सिंह के जेल से बाहर आने के बाद उनका और पंजाब के सीएम भगवंत मान का नाम दिया था।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी