Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भारत ने मालदीव को दी बड़ी राहत, कर्ज लौटाने की समय सीमा बढ़ाई

PM NARENDRA MODI | Mohamed Muizzu | MOOSA ZAMEER | SHRESHTH BHARAT

मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर के दो दिवसीय भारत दौरे से मालदीव को बड़ी राहत मिली है। भारत ने मालदीव को दिए गए 15 करोड़ डॉलर के कर्ज को लौटाने की समय सीमा बढ़ा दी है। इसकी जानकारी मूसा जमीर ने भारत से मालदीव जाने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। मूसा ने आगे कहा कि मालदीव में भारत के समर्थन से चल रही परियोजनाओं में भी तेजी देखने को मिली है। मूसा ने 8 से 10 मई तक भारत का दौरा किया था।

भारत ने मालदीव को दी बड़ी राहत

मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मूसा जमीर ने बताया कि भारत ने मालदीव को 20 करोड़ डॉलर का कर्ज दिया था, जिसमें से 5 करोड़ डॉलर का कर्ज वापस कर दिया गया था। बाकी कर्ज भी जल्द वापस लौटाना था, लेकिन इसी बीच भारत ने बाकी बचे हुए 15 करोड़ के कर्ज के पुनर्भुगतान की समय सीमा बढ़ा दी है। यह कर्ज भारत ने मालदीव की पिछली सरकार को दिया था।

भारत समर्थित परियोजनाओं में आई तेजी

मूसा जमीर ने बताया कि मालदीव में भारत के समर्थन और फंडिंग से चल रहीं परियोजनाओं के काम में तेजी आई है। मूसा ने बताया कि आने वाले दिनों में इन पर और तेजी से काम किया जाएगा। मालदीव की पिछली सरकार ने भारत के सहयोग से कई परियोजनाओं पर काम शुरू किया था।

मूसा जमीर का विवादों के बीच भारत दौरा

मूसा जमीर का भारत दौरा ऐसे समय हुआ, जब दोनों देशों के रिश्तों में गिरावट चल रही है। दरअसल, मालदीव में चीन समर्थक मोहम्मद मुइज्जू की सरकार के सत्ता में आई। उसके बाद से दोनों देशों के रिश्तों में कड़वाहट देखने को मिली थी। मुइज्जू ने मालदीव में तैनात भारतीय सैनिकों को भी वापस भेज दिया था। जमीर ने बताया कि मालदीव में तैनात 76 भारतीय सैन्य कर्मियों की जगह हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के कर्मचारियों को मालदीव में तैनात किया गया था। सेनाहिया में तैनात भारतीय डॉक्टरों को वापस भेजने का मालदीव का कोई इरादा नहीं था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा