Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

PM मोदी ने किया वाइव्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का उद्घाटन

105

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजकल गुजरात दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने वाइब्रेंट गुजरात(Vibrant Gujarat) ग्लोबल समिट का उद्घाटन किया। साथ ही अहमदाबाद के साइंस सिटी में आयोजित एक रॉबोटिक प्रदर्शनी में शामिल हुए। रॉबोटिक प्रदर्शनी में पीएम मोदी ने वहां मौजूद कर्मचारियों से बातचीत भी की और वहां रखे सभी रोबोटिक चीजों का जायजा भी लिया।

वाइव्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का उद्घाटन

पीएम मोदी ने वाइव्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का उद्घाटन करते हुए बताया कि उन्होंने एक बीज बोया था जो अब वटवृक्ष बन गया है। समिट में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा- ‘वाइव्रेंट गुजरात केवल ब्रांडिंग (Branding) का कार्यक्रम नहीं है। मेरे लिए यह वो जुड़ाव है जो मेरे और गुजरात के 7 करोड़ नागरिकों और उनके सामर्थ्य से जुड़ा हुआ है। 20 साल पहले हमने एक बीज बोया था। जो आज बड़ा एक विशाल और वृहद वाइब्रेंट वटवृक्ष बन गया है।’ पीएम मोदी ने कहा- ‘मुख्यमंत्री के तौर पर भले ही उस समय मेरे पास ज्यादा अनुभव नहीं था। लेकिन मुझे अपने गुजरात के लोगों पर अटूट भरोसा था।’

विपक्ष पर साधा निशाना

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर बयानबाजी की। कांग्रेस पर गुजरात के विकास को लेकर बेरुखी दिखाने का आरोप भी लगा डाला। पीएम मोदी ने कहा- वाइव्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का आयोजन ऐसे माहौल में किया गया था, जब तत्कालीन केंद्र सरकार गुजरात के विकास के मुद्दों को नजरअंदाज करती रहती थी। विदेशी निवेशकों को धमकाया जाता था कि गुजरात मत जाओ, इतना डराने के बाद भी विदेशी निवेशक गुजरात आए।

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि साल 2009 में वैश्विक मंदी के दौरान भी इस समिट का आयोजन किया गया था। वाइव्रेंट गुजरात की सफलता में योजना, कल्पना और कार्यान्वयन शामिल है। वाइव्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी के साथ गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भुपेंद्र पटेल भी शामिल हुए। साल 2003 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहला वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हुआ था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

ABVP Nationwide Protest
JPSC-JSSC परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षाएं रद्द कर दोबारा कराने की मांग
Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही