Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IT के खिलाफ कांग्रेस को राहत नहीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

DELHI HIGH COURT | CONGRESS | INCOME TAX | SHRESHTH BHARAT

आयकर विभाग की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। इस याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट ने आज (28 मार्च) गुरुवार को खारिज कर दिया है। कांग्रेस ने आयकर विभाग द्वारा वसूली प्रक्रिया का आरोप लगाया था। इसके बाद कांग्रेस ने हाईकोर्ट में आयकर विभाग द्वारा वसूली प्रक्रिया को चुनौती दी थी। उसी याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है।

इससे पहले भी दिल्ली हाईकोर्ट एक बार पहले कांग्रेस की याचिका को खारिज कर चुका है। कांग्रेस पार्टी ने लगातार तीन वर्षों के लिए आयकर विभाग द्वारा कर मूल्यांकन प्रोसेडिंग के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

इस याचिका पर हाईकोर्ट ने 20 मार्च को सुनवाई होने के बाद फैसले को सुरक्षित रख लिया था। कांग्रेस ने 2014-15, 2015-16 और 2016-17 के लिए आयकर विभाग द्वारा टैक्स री-असेसमेंट प्रोसिडिंग के खिलाफ याचिका दायर की गई थी।

बता दें कि पिछले महीने कांग्रेस नेता और कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा था कि आयकर विभाग ने उनकी पार्टी के बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं।

माकन ने कहा था, ‘फिलहाल हमारे पास खर्च करने के लिए, बिजली बिल भरने के लिए, अपने कर्मचारियों को वेतन देने तक के लिए पैसे नहीं हैं। सबकुछ जानबूझकर हमारी पार्टी के साथ किया जा रहा है। न सिर्फ न्याय यात्रा, बल्कि सभी राजनीतिक गतिविधियां इससे प्रभावित हो रही हैं। आयकर विभाग के द्वारा 210 करोड़ रुपये की रिकवरी के आदेश दिए गए थे। हालांकि आईटी ट्रिब्यूनल ने बुधवार तक खातों से फ्रीज हटा दिया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर