श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

MP चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

21

अगले महीने होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम शामिल हैं।

मध्य प्रदेश में सत्तारुढ़ बीजेपी ने शुक्रवार को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। बीजेपी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, अश्विनी वैष्णव, पीयूष गोयल, नरेंद्र सिंह तोमर, भूपेन्द्र यादव, फग्गन सिंह कुलस्ते, अर्जुन मुंडा भी स्टार प्रचारकों की सूची में हैं। मध्य प्रदेश के लिए जारी की गई इन स्टार प्रचारकों की लिस्ट में महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी शामिल हैं।

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती का नाम सूची से गायब है। कई लोगों का मानना है कि भारती ने 2003 में राज्य में बीजेपी को सत्ता में पहुंचाया था। तब से (दिसंबर 2018 से मार्च 2020 तक की अवधि को छोड़कर जब राज्य में कांग्रेस की सरकार थी) बीजेपी राज्य में शासन कर रही है।

स्टार प्रचारकों की सूची में अपना नाम गायब होने के बारे में उमा भारती ने टीकमगढ़ जिले में कहा कि उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान को ‘पावर ऑफ अटॉर्नी’ (प्रचार करने के लिए) दी है। उन्होंने कहा “अगर मुख्यमंत्री चौहान चाहें तो पार्टी के लिए मेरी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।” जब उनसे पूछा गया कि क्या वे अगले साल होने वाला लोकसभा चुनाव लड़ेंगी तो नेता ने कहा कि ये सवाल बीजेपी प्रमुख नड्डा से पूछा जाना चाहिए। पिछले साल उमा भारती ने राज्य में शराब की दुकानों के खिलाफ अभियान चलाया था जिससे बीजेपी सरकार के लिए असहज हालात पैदा हो गए थे।

बीजेपी के सूत्रों ने कहा कि राज्य में पार्टी के लगभग सभी उम्मीदवारों ने अनुरोध किया है कि प्रधानमंत्री मोदी शाह और आदित्यनाथ को चुनाव प्रचार के लिए उनके निर्वाचन क्षेत्रों में भेजा जाए। मध्य प्रदेश में 230 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए चुनाव 17 नवंबर को होंगे।

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज