Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

किसानों को रोकने के दिल्ली की सीमाओं 8500 हजार से ज्यादा पुलिस जवान तैनात

8500 thousand police personnel | deployed | borders of Delhi | stop the farmers | shreshth bharat |

देश की राजधानी दिल्ली की सीमा से लगे कई राज्यों पंजाब-हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान मंगलवार, 13 फरवरी को अपना ‘दिल्ली चलो’ मार्च शुरू करने के लिए तैयार हैं। किसान संगठन आज सुबह 10 बजे दिल्ली कूच करेंगे। वे अपनी मांगों के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं। आंदोलन को देखते हुए दिल्ली के सभी बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। वहीं IGI एयरपोर्ट ने एक एडवाइजरी जारी कर यात्रियों से ट्रैफिक जाम को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाने का आग्रह किया है।

दिल्ली के सभी बॉर्डर सील

न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी को लेकर कानून बनाने समेत विभिन्न मांगों के लिए पंजाब-हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों ने राष्ट्रव्यापी विरोध-प्रदर्शन की पूरी तैयारी कर ली है। किसान अपने आंदोलन के साथ केंद्र सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रखेंगे। आंदोलन को देखते हुए दिल्ली के सभी बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। वहीं चंडीगढ़ में कई स्कूलों को बंद कर दिया गया है। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने एक एडवाइजरी जारी कर यात्रियों से ट्रैफिक जाम को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाने का आग्रह किया है।

साल 2021 के प्रदर्शन की तरह ही इस बार भी किसान अपनी मांगों के लिए विरोध पर उतरे हैं। वे न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी को लेकर कानून बनाने समेत अपनी और कई मांगों को स्वीकार कराने के लिए विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए राज्यों की सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। किसानों द्वारा आज राष्ट्रीय राजधानी की ओर घोषित मार्च के मद्देनजर टिकरी बॉर्डर पर भारी सुरक्षा के बीच वज्र वाहन और बैरिकेड्स लगाए गए हैं।

दिल्ली की सीमाओं पर 8500 हजार से ज्यादा पुलिस जवान तैनात

दिल्ली पुलिस किसानों से सख्ती से निपटेगी। पुलिस को किसानों को दिल्ली की सीमा में नहीं घुसने देने के आदेश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर पुलिस को बल के इस्तेमाल की अनुमति दे दी गई है। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने सोमवार दोपहर को सिंघु बॉर्डर का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। केंद्रीय गृहमंत्रालय खुद दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं। दिल्ली पुलिस किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतेगी। दिल्ली की सीमाओं पर दिल्ली पुलिस व पैरा मिलिट्री फोर्स की 122 कंपनियां तैनात की गई हैं। एक कंपनी में 70 से ज्यादा पुलिस जवान होते हैं। इस हिसाब से दिल्ली की सीमाओं पर 8500 हजार से ज्यादा पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।

दिल्ली पुलिस किसानों को रोकने लिए आए दिन सिंघु व टीकरी बॉर्डर पर मॉक ड्रिल कर रही हैं। मॉक ड्रिल से देखा जा रहा है कि किसानों को कैसे रोका जा सकता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बॉर्डर को रात में ही सील कर दिया जाएगा। पुलिस कर्मियों को आदेश दिए गए हैं कि अगर किसान कानून व्यवस्था को बिगाडऩे की कोशिश करते हैं तो उन्हें तुरंत हिरासत में लेने के आदेश दिए गए हैं।

IGI एयपोर्ट ने एडवाइजारी जारी की

किसानों के दिल्ली की ओर मार्च को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। तो वहीं दिल्ली एयरपोर्ट ने भी यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। किसान मार्च को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट की ओर से कहा गया है कि दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर आज से शुरू होने वाले किसानों के आंदोलन के कारण यातायात प्रभावित रहेगा। 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज