Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली से निकले कई सियासी सूरमा, लिस्ट में आडवाणी-सुषमा भी शामिल

सुचेता कृपलानी सियासी दुनिया की एक दिग्गज नेता रही हैं। दिल्ली से लोकसभा चुनाव जीतकर राजनीति में शिखर पर पहुंचने वाले नेताओं में सबसे पहले सुचेता कृपलानी का नाम आता है...
Untitled design (6)

Loksabha Election 2024: दिल्ली ने देश की सियासत को कई दिग्गज नेता दिए हैं। राजधानी से चुनाव जीतने का अर्थ है कि देश की मेनस्ट्रीम राजनीति में एंट्री मिल जाना। यहां से पहली बार चुनाव जीतकर तीन नेताओं के लिए लोकसभा के दरवाजे खुल गए, वहीं केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण पद भी मिले। आज हम आपको ऐसे तीन नेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो दिल्ली में फतेह हांसिल करने के बाद राजनीति की दुनिया का चमकता सितारा बन गए।

सुचेता कृपलानी ने रचा इतिहास

सुचेता कृपलानी सियासी दुनिया की एक दिग्गज नेता रही हैं। दिल्ली से लोकसभा चुनाव जीतकर राजनीति में शिखर पर पहुंचने वाले नेताओं में सबसे पहले सुचेता कृपलानी का नाम आता है। उन्होंने साल 1952 में नई दिल्ली क्षेत्र से चुनाव जीता। इसके बाद 1960 में वह उत्तर प्रदेश में विधायक बनी। इस दौरान राज्य सरकार ने उन्हें मंत्री का पद दिया। साल 1963 में वह उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनीं। इसी क साथ वह देश के किसी राज्य में मुख्यमंत्री का पद संभालने वाली पहली महिला बनी थीं।

आडवाणी ने पहला लोकसभा चुनाव दिल्ली से जीता

देश के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अपना पहला लोकसभा चुनाव दिल्ली से ही लड़ा था। आडवाणी ने साल 1989 में पहली बार चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें जीत हांसिल हुई, जिसके बाद राजनीति में उनके सितारे बुलंद होने शुरू हुए। वह देश के उपप्रधानमंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने एक बार फिर साल 1991 में भी नई दिल्ली क्षेत्र से चुनाव जीता था। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार और दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना को हराया था। वह राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं, इसके अलावा साल 1977 में केंद्रीय मंत्री भी बने थे।

दिल्ली की पहली महिला सीएम बनीं सुषमा स्वराज

सुषमा स्वराज भाजपा के दिग्गज नेताओं में से एक हैं। दिल्ली में जीत हांसिल करने के बाद वह लोकसभा में पहुंची। साल 1996 में राज्यसभा का कार्यकाल पूरा करने के बाद उन्होंने दक्षिणी दिल्ली क्षेत्र से चुनाव लड़ा। इसी के साथ उन्होंने अपने पहले लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की। वह अटल बिहारी वाजपेयी की 13 दिन की सरकार में मंत्री भी रहीं। इसके बाद सुषमा स्वराज ने साल 1998 में दक्षिणी दिल्ली क्षेत्र से चुनाव जीता था। इस दौरान भी उन्हें केंद्र सरकार में मंत्री बनाया गया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार