Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आज नई दिल्ली वासी करेंगे इन दो वकीलों के भविष्य का फैसला

lok sabha election 2024

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज दिल्ली में भी मतदान किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी के सात लोकसभा क्षेत्रों में नई दिल्ली सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। यह निर्वाचन क्षेत्र वर्ष 1951 में अस्तित्व में आया था। ये दिल्ली का सबसे पुराना लोकसभा क्षेत्र हैं। यहीं पर राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, इंडिया गेट, उच्चतम न्यायालय जैसी महत्वपूर्ण इमारतें भी हैं।

वहीं, नई दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा और इंडिया गठबंधन के तहत आप के उम्मीदवार में कड़ा मुकाबला है। खास बात ये है कि दोनों ही उम्मीदवार वकील हैं। लेकिन, आज इन दोनों के ही भाग्य का फैसला नई दिल्ली वासियों के मध्य वर्ग के हाथों में है, क्योंकि यहां इनकी बड़ी आबादी है। 25 मई को करीब 15 लाख मतदाता अपना सांसद चुनेंगे।

भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज

विदेश मंत्री रहीं दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज की पुत्री बांसुरी स्वराज पेशे से वकील हैं। उनका चुनाव अभियान शानदार रहा है और प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के साथ चुनावी मैदान में हैं। ये इनका मजबूत पक्ष माना जा रहा है। जबकि कमजोर पक्ष की बात करें तो पहली बार कोई चुनाव लड़ रही हैं, वह भी लोकसभा चुनाव।

आप प्रत्याशी सोमनाथ भारती

अगर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सोमनाथ भारती की बात करें तो इनका मजबूत पक्ष है कि ये इसी लोकसभा के मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार के विधायक चुने गए हैं। साथ ही एक बड़े नेता के तौर पर इनकी छवि भी हैं। आम आदमी पार्टी में स्टार प्रचारकों की कमी, इनका कमजोर पक्ष माना जा रहा है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार