Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लोकसभा चुनाव 2024- बीजेपी आज जारी कर सकती है उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

JP NADDA | AMIT SHAH | BJP | SHRESHTH BHARAT

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले  भारतीय जनता पार्टी आज बुधवार शाम नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में 8 राज्यों की कोर ग्रुप कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, बीएल संतोष और राज्य के अधिकारी और मुख्यमंत्री समेत अन्य लोग मौजूद रहेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर अहम चर्चा होगी। उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड, असम और अन्य तीन राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी पदाधिकारी इस बैठक में मौजूद रहेंगे। इस बैठक में पार्टी की ओर से 100 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की जा सकती है। पार्टी में प्रत्याशियों और चुनाव की रणनीति को लेकर मंथन लगातार जारी है। बताया जा रहा है कि पहली लिस्ट में पीएम मोदी और अमित शाह के साथ पार्टी के कई बड़े नेताओं के नाम का एलान हो सकता है।

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में पांच राज्यों की कोर ग्रुप की बैठक की थी। गृह मंत्री अमित शाह और संगठन महासचिव बीएल संतोष की मौजूदगी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में बैठक हुई थी।
यह बैठक कई चरणों में हुई और इसमें उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में लोकसभा सीटों की तैयारी पर चर्चा हुई थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा