श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आज किसानों के खातों में जाएंगे ₹21 हजार करोड़, पीएम मोदी जारी करेंगे 16वीं किस्त

uttar pradesh | pm modi | varanasi | shreshth bharat |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त जारी करेंगे। इस योजना के तहत पात्र किसानों के खातों में 21 हजार करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी, योजना के तहत पात्र किसान को दो हजार मिलेंगे। पीएम मोदी आज महाराष्ट्र के यवतमाल में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से पात्र किसानों के खाते में 21 हजार करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे। इससे पहले बीती 15 नवंबर 2023 को 15वीं किस्त जारी हुई थी।

बता दें, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक है, जिसे किसानों के लिए चलाया जाता है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को साल में तीन बार दो-दो हजार रुपये की किस्त दी जाती है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 19.94 लाख किसानों के खातों में पिछले 4 वर्षों में ₹4157.73 करोड़ की राशि डाली गई है।

मोदी सरकार ने किसानों के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। जैसे कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, पीएम किसान मानधन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना आदि। सूत्रों का कहना है कि पीएम किसान सम्मान निधि को बढ़ाकर 8000 रुपये से 9000 रुपये करने वाली है। वहीं, महिला किसानों को 1000 रुपये से 12000 रुपये देने की चर्चा हो रही है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज