श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कांवड़ यात्रा को लेकर राजधानी में तैयारियां तेज, लगाए जाएंगे 200 शिविर

राजस्व मंत्री आतिशी ने दिल्ली के सभी जिला अधिकारियों और विभाग उच्चधिकारियों के कांवड़ शिविर की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। कावंड़ यात्रा 22 जूलाई से शुरू होगी...
Kanwar Yatra 2024 delhi government will organized 200 kanwar camps read here in details

Kanwar Yatra 2024: राजधानी दिल्ली में कांवड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए सरकार ने तैयारियां जोरो-शोरों से शुरू कर दी हैं। 11 जून (मंगलवार) को राजस्व मंत्री आतिशी ने दिल्ली के सभी जिला अधिकारियों और विभाग उच्चधिकारियों के कांवड़ शिविर की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। कावंड़ यात्रा 22 जूलाई से शुरू होगी। मगर आप सरकार ने उससे पहले ही अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।

राजधानी में लगाए जाएंगे 200 शिविर

राजधानी दिल्ली में इस साल 200 कांवड़ शिविर(Kanwar Yatra 2024) लगाए जाएंगे। पूर्वी दिल्ली, उत्तरी पूर्वी दिल्ली व शाहदरा जिला दिल्ली में कांवड़ियों के प्रवेश का केंद्र होगा। इन तीनों जिलों में ज्यादा शिविर लगाए जाएंगे, जिससे की किसी को परेशानी न हो। कांवड़ यात्रा को लेकर हुई मीटिंग के बाद आतिशी ने कहा कि कांवड़ियों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो इसका ख्याल रखा जाएगा।

कैंप में होगी ये सुविधाएं

बैठक के बाद उन्होंने आगे कहा कि कांवड़ियों की सुविधा के लिए जरूरत के आधार पर पर्याप्त कांवड़ कैंप लगाए जाएंगे। सभी शिविर में वाटर प्रूफ टेंट, फर्नीचर, शौचालय, पानी, मेडिकल सहित अन्य सभी सुविधाएं दी जाएंगी। इसे लेकर जिलाधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही जिला प्रशासन से अलर्ट रहने के निर्देश भी दिए गए हैं। कांवड़ शिविर से जुड़ीं तैयारियों को लेकर मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि अभी से शिविर के आयोजन तक हर जिलाधिकारी हर सप्ताह तैयारियों से जुड़ी रिपोर्ट सौंपे।

यह भी पढ़ें- मुंबई ATS ने चार बांग्लादेशियों को किया गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज पर रह रहे थे चारों

एंबुलेंस की सुविधा होगी उपलब्ध

इसके अलावा शिविर में आने वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए उन्हें आसपास की डिस्पेंसरियों से जोड़ा जाएगा। किसी भी इमरजेंसी की हालत में कैट्स एंबुलेंस की उपलब्ध होगी। इसके साथ ही अस्पतालों को कांवड़ियों के इलाज के लिए विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए जाएंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना
West Bengal Assembly
West Bengal Assembly: TMC में सियासी घमासान तेज, मदन मित्रा को मिला चीफ व्हिप का पद, स्पीकर कार्यालय पर नियुक्ति पत्र ठुकराने का आरोप