श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मुंबई ATS ने चार बांग्लादेशियों को किया गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज पर रह रहे थे चारों

ATS Arrested 4 Bangladeshi Citizens

ATS Arrested 4 Bangladeshi Citizens: बांग्लादेश से भारतीय सीमा में चोरी से घुसपैट करने का मामला एक बार फिर से प्रकाश में आया है। भारत में बांग्लादेश से घुसपैट कर लोग न सिर्फ रह रहे हैं, बल्कि गैरकानूनी रूप से भारत के नागरिक होने का कागज भी बनवा रहे हैं। आज मुंबई एटीएस (Mumbai ATS) ने ऐसे ही चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। मुंबई एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी दस्तावेजों के साथ मुंबई में रह रहे 4 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आरोपी फर्जी दस्तावेजों के साथ लंबे समय से मुंबई के अलग-अलग इलाकों में अवैध रूप से रह रहे थे।

ATS की जुहू यूनिट ने उन्हें गिरफ्तार किया है। वे कई साल पहले अवैध रूप से देश में दाखिल हुए थे। ATS के मुताबिक, गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान सुल्तान सिद्धिउ शेख (54), रियाज हुसैन शेख (33), इब्राहिम शफीउल्ला शेख (44) और फारुक उस्मानगनी शेख (39) के रूप में हुई है।

एटीएस की जांच में आरोपियों के पास से फर्जी वोटर आईडी बरामद हुई है। जांच में यह भी सामने आया है कि फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर कुछ बांग्लादेशी नागरिक भारतीय नागरिक बनकर विदेश में जाकर नौकरी कर रहे हैं। एटीएस को अभी भी इस मामले में पांच लोगों की तलाश है।

लोकसभा चुनाव 2024 में की फर्जी वोटिंग

इस मामले में ATS ने IPC की धारा 465, 468, 471, 34 और इंडियन पासपोर्ट एक्ट की धारा 12 (1A) के तहत मामला दर्ज किया है। जांच में पता चला की आरोपियों ने लोकसभा चुनाव 2024 में फर्जी दस्तावेजों की मदद से फर्जी वोटिंग की है। ये नकली दस्तावेज बनाकर मुंबई में रह रहे थे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा