श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अकबर रोड के बोर्ड पर गौ रक्षा दल और हिंदू रक्षा दल ने पोता कालिख, जानें पूरा मामला

Akbar Road Delhi: दिल्ली के अकबर रोड पर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। गौ रक्षा दल और हिंदू रक्षा दल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने न केवल अकबर रोड के बोर्ड पर कालिख पोत दी और इसे छत्रपति संभाजी महाराज मार्ग बताया।
Akbar Road Delhi

Akbar Road Delhi: दिल्ली के अकबर रोड पर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। गौ रक्षा दल और हिंदू रक्षा दल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने न केवल अकबर रोड के बोर्ड पर कालिख पोत दी और इसे छत्रपति संभाजी महाराज मार्ग बताया। वहीं, गौ रक्षा दल और हिंदू रक्षा दल लोगों ने इस दौरान एक पोस्टर भी लगाया गया था, जिसमें मुगलों को लेकर विवादित बातें लिखी गई थीं।

गौ रक्षा दल और हिंदू रक्षा दल के आरोप

गौ रक्षा दल और हिंदू रक्षा दल लोगों ने इस दौरान एक पोस्टर भी लगाया गया था, जिसमें मुगलों को लेकर विवादित बातें लिखी गई थीं। गौ रक्षा दल और हिंदू रक्षा दल के पोस्टर में मुगलों पर हिंदुओं के नरसंहार, मंदिरों को तोड़ने और जबरन धर्मांतरण कराने के आरोप लगाए गए थे। साथ ही उसमें यह भी लिखा था कि हिंदुओं को इन घटनाओं के खिलाफ आक्रोश जाहिर करना चाहिए। लोगों को मुगलों के नाम वाली सड़कों का विरोध करना चाहिए।

दक्ष चौधरी ने कालिख पोतने की जिम्मेदारी ली

गौ रक्षा दल के दक्ष चौधरी ने कालिख पोतने की जिम्मेदारी लेते हुए एबीपी न्यूज से कहा, “मौजूदा सरकार ने एक बार भी यह नहीं सोचा कि लुटेरों के नाम हमारी सड़कों पर क्यों हैं? अकबर ने धर्मांतरण करवाया था। यहां तक कि NCERT की किताबों में भी अकबर, बाबर और औरंगजेब के बारे में लिखा है। हमने ‘छावा’ मूवी में भी यही देखा कि कैसे पीढ़ी दर पीढ़ी मुगलों ने राज किया। हमें तलवार के दम पर सलवार नहीं पहनी है।”

विजय राज ने क्या कहा?

कालिख पोतने में शामिल हिंदू रक्षा दल के विजय राज ने कहा, “हमने कालिख पोती है, तो इसमें क्या दिक्कत है? अकबर का नाम हटाने में क्या समस्या होनी चाहिए? हमारे पूर्वजों पर अत्याचार करने वालों का नाम सड़क पर क्यों रहे? हम पर अगर कार्रवाई होगी, तो योगी जी पर भी होनी चाहिए। उन पर भी मुकदमा हो।”

पहले भी हो चुका है विवाद

दिल्ली में इससे पहले भी कई बार ऐतिहासिक हस्तियों के नाम पर सड़कों का नाम बदलने को लेकर विवाद हो चुका है। यह कोई पहली घटना नहीं है। बाबर और हुमायूं रोड पर भी हिंदूवादी संगठनों के लोग कालिख पोत चुके हैं। सवाल यह उठता है कि क्या सरकार इस पर कोई ठोस कदम उठाएगी 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य