श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जानें देश के बड़े शहरों में सोने का दाम

Gold-Silver Rate Today: आज शुक्रवार 7 मार्च को सोना सस्ता हुआ है। होली से पहले वाले हफ्ते में सोने के दाम में गिरावट आई है। सोने के रेट में 500 रुपये तक की गिरावट आई है।
Gold Rate Today

Gold-Silver Rate Today: आज शुक्रवार 7 मार्च को सोना सस्ता हुआ है। होली से पहले वाले हफ्ते में सोने के दाम में गिरावट आई है। सोने के रेट में 500 रुपये तक की गिरावट आई है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,400 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 80,150 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 99,100 रुपये के स्तर पर है।

सोने की कीमतों में गिरावट

एक्सपर्ट के अनुसार निवेशकों की सतर्कता और वैश्विक आर्थिक नीतियों में संभावित बदलाव के कारण सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई। खासतौर पर अमेरिकी शुल्क नीतियों में संभावित रिवीजन और प्रमुख आर्थिक आंकड़ों, जैसे रोजगार दर और बेरोजगारी दर, के प्रभाव से बाजार में अस्थिरता बनी हुई है। इन कारणों के चलते निवेशकों की धारणा प्रभावित हो रही है, जिससे मेटल की डिमांड में कमी आई है।

देश के बड़े शहरों में सोने का दाम

दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड का दाम 80,340 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 87,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। मुंबई में 22 कैरेट सोने का दाम 80,190 रुपये और 24 कैरेट सोना 87,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के 4 बड़े शहरों में सोने का 7 मार्च 2025 का दाम।

चांदी का दाम 

7 मार्च 2025 को चांदी का रेट 99,100 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। कल की तुलना में आज चांदी का दाम करीब 1200 रुपये चढ़ा है। कल चांदी का रेट 97,900 रुपये था।

सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना
West Bengal Assembly
West Bengal Assembly: TMC में सियासी घमासान तेज, मदन मित्रा को मिला चीफ व्हिप का पद, स्पीकर कार्यालय पर नियुक्ति पत्र ठुकराने का आरोप
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन पर कांग्रेस नेता की मांग- जिम्मेदारों पर हो सख्त कार्रवाई
Tamil Nadu
Tamil Nadu: “फिल्म से CM नहीं, जनता के साथ खड़े होकर नेता बना...”, फिल्म से राजनीति वाली आलोचना पर विजय का पलटवार
Shiv Sena UBT Crisis
महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर, शिवसेना (UBT) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल; उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका