Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ED ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया, शराब घोटाले में हुई कार्रवाई

GUJARAT HIGH COURT | CM ARVIND KEJRIWAL | PM MODI | SANJAY SINGH | SHRESHTH UTTAR PRADESH |

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। अरविंद केजरीवाल को ईडी की टीम ने गिरफ्तार किया। करीब सात बजे ईडी की टीम केजरीवाल के आवास पर पहुंच गई थी। कई घंटों की पूछताछ के बाद अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया। ईडी की टीम ने अरविंद केजरीवाल को 9 समन भेजे थे। आज 10वें समन के साथ ईडी की टीम गुरुवार शाम अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची थी। अरविंद केजरीवाल के आवास पर उनसे 2 घंटे पूछताछ की गई। इसके बाद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया। इस पूछताछ में एड के संयुक्त निदेशक कपिल राज भी केजरीवाल के आवास पर मौजूद थे। पीएमएलए की धारा 50 के तहत दिल्ली के मुख्यमंत्री का बयान दर्ज किया गया। एड के जांच अधिकारी जोगिंदर भी अरविंद केजरीवाल से पूछताछ कर रहे थे सूत्रों के मुताबिक अरविंद केजरीवाल के घर की तलाशी भी ली गई थी इसी बीच केजरीवाल की लीगल टीम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने की बात भी कही थी। ऐसे कैलाश लगाए जा रहे हैं कल अरविंद केजरीवाल की ओर से सुप्रीम कोर्ट में इस गिरफ्तारी के खिलाफ अपील की जाएगी। 

उससे पहले इस इलाके में धारा 141 लगा दी गई। ईडी की टीम के साथ सुरक्षा बल भी वहां पर मौजूद हैं। केजरीवाल के घर के बाहर आएफ को तैनात किया गया था।

सूत्रों के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल के घर ईडी की टीम तलाशी ले रही है तो वहीं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी केजरीवाल के आवास के बाहर हैं।

कयास लगाए जा रहे हैं कि किसी भी वक्त अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की जा सकती है।

AAP नेता आतिशी ने कहा, “हमें खबर मिली है कि ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। हमने हमेशा कहा है कि अरविंद केजरीवाल जेल से सरकार चलाएंगे। वह दिल्ली के सीएम बने रहेंगे। हमने सुप्रीम कोर्ट में मामला दायर किया है। हमारे वकील SC पहुंच रहे हैं। हम आज रात सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की मांग करेंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रही AAP विधायक राखी बिरला को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा