Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज हो सकती है सुनवाई

Arvind Kejriwal arrest

Arvind Kejriwal Arrest: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। यह चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के लिए काफी बड़ा झटका है। पार्टी ने इसके लिए अब सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। केजरीवाल के खिलाफ हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी से राहत देने से इनकार कर दिया था। केजरीवाल ईडी के समन के बाद भी पूछताछ के लिए नहीं पहुंच रहे थे। अब ‘आप’ ने ED के ताजा एक्शन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

आज हो सकती है SC में सुनवाई

इस बात की जानकारी पार्टी की नेता आतिशी ने की। माना जा रहा है कि कोर्ट आज यानी शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई कर सकता है। ईडी की टीम केजरीवाल को गिरफ्तारी से पहले 9 समन जारी कर चुकी थी। दसवां समन देने के लिए ईडी के अधिकारी केजरीवाल के घर पहुंचे थे। सीएम आवास पर 6 से 8 अधिकारी पहुंचे थे जिसमें से अधिकतर एसीपी रैंक के थे। इस दौरान प्रवर्तन निदेशालय के संयुक्त निदेशक ने केजरीवाल से पूछताछ की।

2 घंटे की पूछताछ के बाद हुए गिरफ्तार

गौरतलब है कि केजरीवाल ने हाईकोर्ट में कहा था कि उनको चिंता है कि पूछताछ के दौरान ईडी उनको गिरफ्तार कर सकती है। इसलिए वे समन के बावजूद ईडी के पास पूछताछ के लिए नहीं जा रहे हैं। हालांकि वे ईडी की जांच में सहयोग करना चाहते हैं। अब हाईकोर्ट द्वारा गिरफ्तार से राहत ना देने के फैसले के कुछ घंटे बाद ही ई़डी की टीम ने दिल्ली के सीएम को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने हिरासत में लेने से पहले केजरीवाल से 2 घंटे की पूछताछ की।

सीएम पद से नहीं देंगे इस्तीफा

इसी बीच दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष ने बताया है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद भी वे दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं। वह इस्तीफा नहीं देंगे। करीब रात करीब 9:00 बजे के आसपास केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल हो गई थी। केजरीवाल की लीगल टीम ने गुरुवार को सुनवाई के लिए जोर नहीं दिया था। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई कर सकता है।

छुट्टी से पहले आज सुनवाई का आखिरी दिन

बता दे होली की छुट्टी से पहले शुक्रवार को रेगुलर सुनवाई का आखिरी दिन है। इसके बाद शनिवार से अगले रविवार तक 9 दिन की छुट्टी रहेगी। सुप्रीम कोर्ट में मामले से संबंधित ड्यूटी रजिस्ट्रार ने बताया है कि केजरीवाल के वकीलों का मैसेज उन्हें मिला था। इस मैसेज को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ऑफिस को भेज दिया गया है। ऑफिस से स्पष्ट किया गया की सुनवाई गुरुवार की रात नहीं हो पाएगी।

गिरफ्तारी को राजनीति प्रेरित बताया

आम आदमी पार्टी का कहना है कि ईडी की कार्रवाई गैरकानूनी है। यह केजरीवाल द्वारा भाजपा सरकार की मुख्य आलोचना का परिणाम है। ‘आप’ नेताओं को कहना है कि केजरीवाल नरेंद्र मोदी के विकल्प हैं। केजरीवाल को गिरफ्तार करने से कुछ नहीं होगा क्योंकि वह एक विचार हैं। यह भी कहा गया है कि जरूरत पड़ी तो केजरीवाल जेल से ही मुख्यमंत्री का कामकाज देखेंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा