Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

विभव कुमार को CM हाउस लेकर पहुंची पुलिस, रीक्रिएट हुआ स्वाति मालीवाल क्राइम सीन

पुलिस आरोपी विभव कुमार को लेकर CM हाउस पहुंच चुकी और क्राइम सीन को रीक्रिएट कराया जा रहा है। दरअसल, पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि जिस वक्त स्वाति के साथ मारपीट हुई, उस दौरान विभव कहां खड़े थे और स्वाति कहां खड़ी थीं...
Delhi high court postponed hearing in Bibhav Kumar swati maliwal assault case till eight July Arvind Kejriwal

Swati Maliwal Assault Case: आम आदमी पार्टी की नेता और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ सीएम हाउस में हुई बदसलूकी मामले ने तूल पड़ लिया है। स्वाति की शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने आरोपी विभव कुमार को गिरफ्तार किया था। इस बीच खबर है कि पुलिस विभव को सीएम आवास ले गई, जहां पुलिस क्राइम सीन को रीक्रिएट किया गया।

CM हाउस में रीक्रिएट किया जा रहा क्राइम सीन

दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस आरोपी विभव कुमार को लेकर CM हाउस पहुंच चुकी और क्राइम सीन को रीक्रिएट कराया जा रहा है। दरअसल, पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि जिस वक्त स्वाति के साथ मारपीट हुई, उस दौरान विभव कहां खड़े थे और स्वाति कहां खड़ी थीं। बता दें कि करीब 5 बजकर 40 मिनट पर पुलिस विभव कुमार को लेकर सीएम हाउस पहुंची थी। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- Swati Maliwal Assault Case: बिभव कुमार को लगा बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

13 मई को CM हाउस में क्या हुआ था?

स्‍वाति मालीवाल 13 मई को मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए सीएम के आवास पर गई थीं। उसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि वहां अरविंद केजरीवाल के PA विभव कुमार ने उनके साथ न केवल बदसलूकी कि बल्कि मारपीट भी की थी। दिल्‍ली पुलिस के आलाधिकारी ने स्‍वाति मालीवाल से मुलाकात कर उनसे घटना के बारे में जानकारी ली थी। बाद में विभव कुमार के खिलाफ गैरजमानती धारा समेत आईपीसी के अन्‍य सेक्‍शन के तहत मामला दर्ज किया गया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही पुलिस विभव कुमार की तलाश में थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड