Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Delhi Election: चुनाव के बीच चार दिन दिल्ली में रहेगा ड्राई डे, जानें डेट

Delhi Govt Ordered Closure of Liquor Shops

Delhi Govt Ordered Closure of Liquor Shops: दिल्ली विधानसभा के चुनाव के अब कुछ दिन ही बचे हैं। इससे पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली में फरवरी के महीनें में 4 दिन के लिए ड्राई डे का एलान किया है, जिसमें 3,4,5 और 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे, तो इसी वजह से 4 दिन के लिए शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

बता दें कि दिल्ली एक्साइज कमिश्नर की ओर से हाल ही में एक गजट अधिसूचना जारी की गई, इसमे 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है, जिसकी वजह से 4 दिन विभिन्न उत्पाद लाइसेंस के लिए Excise Rules-2010 के तहत ड्राई डे घोषित किया गया है।

क्या-क्या दिए गए आदेश?

यह आदेश दिया गया है कि 3 फरवरी की शाम 6 बजे से 5 फरवरी की शाम 6 बजे तक (मतदान समाप्ति के लिए निर्धारित समय के साथ समाप्त होने वाले 48 घंटों के दौरान) और फिर 8 फरवरी को मतगणना के दिन ड्राई डे रहेगा।

नोटिफिकेशन में क्या कहा गया?

दिल्ली में ड्राई डे के दौरान कोई शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी। इसके साथ ही होटल, रेस्तरां में शराब नहीं परोसे जाएंगे। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि शराब बेचने या परोसने वाले क्लबों या किसी भी प्रतिष्ठानों को भी शराब बेचने या परोसने की अनुमति नहीं होगी।

इसमें कहा गया है कि गैर-स्वामित्व वाले क्लब, स्टार होटल, रेस्तरां और किसी के द्वारा चलाए जाने वाले होटल, भले ही उन्हें शराब रखने और सप्लाई के लिए अलग-अलग कैटेगरी के लाइसेंस जारी किए गए हों, उन्हें भी शराब परोसने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

5 फरवरी को होगा मतदान

बता दें कि दिल्ली की सभी 70 सीटों पर एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। विधानसभा चुनाव में कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 96 महिलाएं चुनावी मैदान में हैं।

ये भी पढ़ें- ‘रमेश बिधूड़ी के भतीजे ने AAP कार्यकर्ताओं…’, CM आतिशी ने आयोग लिखा पत्र

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग