Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला मुकाबला आज, जानें कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

India vs England 1st T20: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच आज 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस साल भारतीय अपना पहला टी20 मैच खेलेगी।
India vs England 1st T20

India vs England 1st T20: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच आज 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस साल भारतीय अपना पहला टी20 मैच खेलेगी। दोनों टीमों का आमना-सामना  कोलकाता के ईडन गार्डन्स शाम 7 बजे से होगा। इस मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क तो वहीं मोबाइल पर मैच हॉटस्टार पर देख सकते हैं।  

दोनों ही टीमों का पलड़ा भारी

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच कुल 24 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। तो भारत का इंग्लैंड पर पलड़ा भारी रहा है। 13 बार भारत तो वहीं, 11 बार इंग्लैंड की जीत हुई है, लेकिन ईडन गार्डन्स के मैदान की बात करें तो भारत अभी तक इंग्लैंड को नहीं हरा पाया है। इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच अब तक दो मैच खेले गए हैं और दोनों ही बार इंग्लैंड को जीत मिली है।

स्पिनर के मुरीद है ईडन गार्डन्स की पिच

दरअसल, कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच स्पिनर्स को मदद मिलती है, लेकिन यहां कई बार बड़े स्कोर भी बनते देखे गए हैं। पिच के हिसाब से टीम इंडिया तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकती है। वहीं, इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान पहले ही कर दिया है। अंग्रेज चार तेज गेंदबाज और एक मुख्य स्पिनर के साथ उतर रहे हैं।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन-11

बेन डकेट, फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और मार्क वुड।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन-11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती और मोहम्मद शमी।

ये भी पढ़ें- भारत के खिलाफ टी20 के ल‍िए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 का एलान, जानें किसे मिला मौका

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड