Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली के CNG पंप पर भीषण हादसा, ट्रक का सिलेंडर फटने से 3 कर्मचारियों की मौत; 3 गंभीर रूप से घायल

Delhi CNG Pump Blast

Delhi CNG Pump Blast: आउटर दिल्ली के मुंडका इलाके के टिकरी कलां में बुधवार को एक सीएनजी पंप पर बड़ा हादसा हो गया। टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास स्थित सीएनजी पंप पर गैस भरने के दौरान ट्रक का सिलेंडर फटने से 3 कर्मचारियों की मौत हो गई और 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह धमाका दोपहर करीब 3:37 से 3:47 बजे के बीच टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास स्थित सीएनजी फिलिंग स्टेशन पर हुआ।

Delhi CNG Pump Blast: ड्राइवर समेत 3 गंभीर रूप से झुलसे

एक ट्रक में सीएनजी गैस रिफिल की जा रही थी, तभी अचानक गाड़ी के गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया। इस भीषण हादसे में सीएनजी पंप पर काम करने वाले 3 कर्मचारियों की मौत हो गई है, जिनकी पहचान मनीष, ब्रह्मजीत और सन्नी के रूप में हुई है।

इसके अलावा, ट्रक ड्राइवर सहित 3 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। तीनों घायल व्यक्तियों की पहचान सुरजीत, संजय और विपिन के रूप में हुई है। उन्हें इलाज के लिए मुंडका स्थित सीडी ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (Delhi CNG Pump Blast)

दमकल की 7 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, जांच में जुटी पुलिस

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट में छह लोग घायल हुए, जिनमें से तीन की बाद में मौत हो गई। तीनों मृतक सीएनजी फिलिंग स्टेशन के कर्मचारी थे। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस (DFS) की करीब 4 से 7 दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं।

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं और इस बात की जांच की जा रही है कि धमाका ट्रक के सिलेंडर में आई खराबी के कारण हुआ या रिफिलिंग प्रक्रिया में किसी लापरवाही की वजह से। (Delhi CNG Pump Blast)

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Vande Mataram Row
Vande Mataram Row: वंदे मातरम विवाद पर शाह का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘तुष्टिकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी’
Smriti Irani
BJP की ‘नवीन टीम’ में स्मृति ईरानी का सियासी कमबैक…, क्या बनेंगी अगली सुषमा स्वराज? भाजपा ने 2027 के लिए चला मास्टरस्ट्रोक
Varanasi Ganga Water Level Rises
वाराणसी में गंगा का जलप्रहार, डूबे शवदाह प्लेटफॉर्म; छतों पर हो रही आरती, 46 राहत शिविर अलर्ट
Delhi Jal Board scam
Delhi: STP टेंडर घोटाले में जैन की गिरफ्तारी के बाद सियासी संग्राम, AAP ने उठाए कार्रवाई के समय पर सवाल; BJP ने कहा- भ्रष्टाचार का नतीजा
Delhi CNG Pump Blast
दिल्ली के CNG पंप पर भीषण हादसा, ट्रक का सिलेंडर फटने से 3 कर्मचारियों की मौत; 3 गंभीर रूप से घायल
Vande Mataram Row
CWC बैठक में कांग्रेस का फैसला; वंदे मातरम के शुरुआती दो छंदों को ही गाएगी पार्टी', 1937 के फैसले पर कायम रहने का ऐलान