Delhi CM Atishi Marlena Oath Ceremony: अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे देने के बाद अब आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आतिशी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
आतिशी, सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद दिल्ली की तीसरी महिला सीएम बनी हैं। साथ ही वो सबसे युवा सीएम भी बन गई हैं।
#WATCH | AAP leader Atishi takes oath as Chief Minister of Delhi pic.twitter.com/R1iomGAaS9
— ANI (@ANI) September 21, 2024
आतिशी के साथ-साथ पार्टी के पांच विधायकों को भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ग्रहण किया। आप विधायक मुकेश अहलावत ने सीएम आतिशी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। वहीं, सूत्रों की मानें तो नई आप सरकार में मंत्रियों के विभागों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। पुराने मंत्रियों के पास जो विभाग मौजूद है, आतिशी मंत्रिमंडल उन्ही विभागों की ज़िम्मेदारी संभालेगा।
#WATCH | AAP MLA Mukesh Ahlawat takes oath as Minister in CM Atishi led Delhi govt. pic.twitter.com/ck6ABECPmo
— ANI (@ANI) September 21, 2024
आप विधायक इमरान हुसैन ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
#WATCH | AAP MLA Imran Hussain takes oath as Minister in CM Atishi led Delhi govt. pic.twitter.com/znewhBiNvM
— ANI (@ANI) September 21, 2024
सीएम आतिशी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में आप नेता कैलाश गहलोत ने मंत्री पद की शपथ ली।
#WATCH | AAP leader Kailash Gahlot takes oath as Minister in CM Atishi led Delhi govt. pic.twitter.com/oCgGg03gHc
— ANI (@ANI) September 21, 2024
आप नेता गोपाल राय और सौरभ भारद्वाज ने भी मंत्री पद की शपथ ले ली हैं।
#WATCH | AAP leader Gopal Rai takes oath as Minister in CM Atishi led Delhi govt. pic.twitter.com/UEMtx3FRXZ
— ANI (@ANI) September 21, 2024
#WATCH | AAP leader Saurabh Bharadwaj takes oath as Minister in Atishi led Delhi govt. pic.twitter.com/E8U5LcEAJ8
— ANI (@ANI) September 21, 2024