Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

CM धामी ने मुंबई में स्थानीय लोगों के साथ किया योग और सूर्य नमस्कार

25

मंगलवार को मुंबई के दौरे पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्साही स्थानीय लोगों के साथ मरीन ड्राइव पर योग और सूर्य नमस्कार किया। मुंबई के तीन दिवसीय दौरे पर आए धामी ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उन्हें देवभूमि उत्तराखंड आने के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा- मुंबई दौरे पर आज प्रातः काल भ्रमण के दौरान योग करते हुए सूर्य नमस्कार आसन किया। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘स्वस्थ भारत-सशक्त भारत’ के विज़न को साकार करने हेतु हम सभी को नियमित दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए। इस दौरान मुंबईवासियों ने अपने उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव को साझा करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। उपस्थित सभी लोगों को पुनः देवभूमि उत्तराखण्ड पधारने और विशेषकर चारधाम और मानसखण्ड की यात्रा हेतु आमंत्रित भी किया।

धामी ने सोमवार को मुंबई में राज्य के ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए आयोजित रोड शो में हिस्सा लिया था। अधिकारियों ने बताया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने देश के प्रमुख औद्योगिक समूहों के साथ बैठक की और उत्तराखंड में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री धामी ने सभी निवेशकों को अपने राज्य में 8-9 दिसंबर को होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के लिए भी आमंत्रित किया। पुष्कर धामी ने मुंबई में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज कार्यालय का दौरा किया और स्टॉक एक्सचेंज में नियमित रूप से आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने एनएसई की प्रतीकात्मक घंटी भी बजाई। 

तीन दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुंबई में स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान श्री गणपति के दर्शन व पूजा-अर्चना की। पुष्कर धामी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- “नमस्तेऽस्तु लम्बोदरायैकदन्ताय विघ्ननाशिने शिवसुताय वरदमूर्तये नमः!”  मुंबई में स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान श्री गणपति के दर्शन व पूजा-अर्चना का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर विघ्नहर्ता प्रभु श्री गणेश जी से समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं प्रदेश की उन्नति हेतु प्रार्थना की।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज