Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बनी दिल्ली, जानिए क्या है नुकसान

DELHI POLLUTION | WORLD | SHRESHTH BHARAT

राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए बुरी खबर है। स्विस ग्रुप आईक्यू एयर द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के सबसे प्रदूषित राजधानियों की लिस्ट में राजधानी दिल्ली नंबर वन पर आता है। वहीं, शहरों की लिस्ट में बिहार का बेगूसराय दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर है। पिछले की सालों से देखा गया है कि दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार भी होता है, सेहत के लिए ये बेहद खतरनाक है।

अगर ऐसे ही हाल रहे तो वो दिन दूर नहीं जब राजधानी में हेल्थ इमरजेंसी लगानी पड़े। डॉक्टरों के मुताबिक, हवा में पाए जाने वाले जहरीले कण सांस के जरिये इंसान के अंदर प्रवेश करते हैं और फिर यही जहरीले कण श्वसन संबंधी समस्याओं का कारण बनते हैं। वायु प्रदूषण की वजह से फेफड़ों और किनडी संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। प्रदूषित हवा के कारण दिल और दिमाग पर भी असर पड़ता है। डॉक्टरों के मुताबिक, स्वस्थ व्यक्तियों के लिए साफ हवा में सांस लेना सबसे जरूरी होता है। अगर व्यक्ति को सांस हवा नहीं मिलेगी तो कई गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

समाचार एजेंसी पीटीआई की मुताबिक, रिपोर्ट में साल 2022 में भारत को 53.3 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर की औसत में रखा गया था। अब भारत को आठवें सबसे प्रदूषित देश के रूप में स्थान दिया गया था। इस बार की रिपोर्ट ने सभी को चौंका दिया है क्योंकि बिहार के बेगूसराय को सबसे प्रदूषित शहर घोषित किया गया है। साल 2022 में स्विस संगठन IQAir ने जो रिपोर्ट जारी की थी उसमें बेगूसराय का नाम नहीं था। इस शहर ने अपने नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड हासिल कर लिया है।

इसी के साथ राजधानी दिल्ली भी 2018 से लगातार 4 बार दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी का दर्जा मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक, PM2.5 लेवल साल 2022 में 89.1 माइक्रोग्राम प्रति घन से बिगड़कर 2023 में 92.7 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर हो गया है।

दिल्ली में वायु प्रदूषण गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग