Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अरविंद केजरीवाल के पूर्व निजी सचिव को NCW का समन, स्वाति मालीवाल से मारपीट का आरोप

राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा ने 14 मई को कहा थी कि आप की राज्यसभा सांसद स्वाती मालीवाल मामले में आवाज उठानी चाहिए। दरअसल, विभव कुमार पर ये आरोप है कि उन्होंने स्वाति मालीवाल संग बदसलूकी की थी।
Bibhav Kumar On bail Moves to delhi high court in swati maliwal alleged assault case Arvind Kejriwal

Bibhav Kumar Summon: आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल संग सीएम हाउस में हुए कथित मारपीट मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने सीएम अरविंद केजरीवाल के पूर्व निजी सचिव विभव कुमार को समन भेजा है। NCW ने कुमार को 17 मई की सुबह 11 बजे पेश होने को कहा है।

राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा ने 14 मई को कहा थी कि आप की राज्यसभा सांसद स्वाती मालीवाल मामले में आवाज उठानी चाहिए। दरअसल, विभव कुमार पर ये आरोप है कि उन्होंने स्वाति मालीवाल संग बदसलूकी की थी।

AAP नेता संजय सिंह ने कड़ी निंदा

वहीं, इस पूरे मामले पर सियासत भी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी स्वाति मालीवाल के केस को लेकर आप पर लगातार निशाना साध रही है। हाल ही में AAP नेता संजय सिंह ने कहा था कि स्वाति अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए उनके घर में इंतजार कर रही थीं। इस दौरान विभव कुमार ने उनसे बदसलूकी की, जिसकी हम कड़ी निंदा करते हैं।

यह भी पढ़ें- स्वाति मालीवाल के मामले पर अरविंद केजरीवाल की चुप्पी, कुछ भी बोलने से किया इंकार

मामले में दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा था कि स्वाति सिविल लाइन्स थाने आई थीं। उन्होंने केजरीवाल के निजी सचिव पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। बता दें कि स्वाति ने अभी तक इस पूरे मामले में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत दर्ज होने के बाद ही मामले की जांच आगे बढ़ेगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा