Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सुनील छेत्री ने किया संन्यास का ऐलान, इस देश के साथ खेलेंगे आखिरी मैच

भारतीय स्टार फुटबॉलर सुनील छेत्री ने 16 मई को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल करियर से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सन्यास की घोषणा अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट के जरिए किया। सुनील छेत्री के संन्यास लेने से भारतीय फुटबॉल के एक युग का अंत हो जाएगा।
Sunil Chhetri | Sunil Chhetri retirement | shreshth bharat

Sunil Chhetri: Sunil Chhetri Retires: भारतीय स्टार फुटबॉलर सुनील छेत्री ने 16 मई को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल करियर से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सन्यास की घोषणा अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट के जरिए किया। इस वीडियो में छेत्री ने कहा कि 6 जून को कुवैत के खिलाफ होने वाले फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन मैच के बाद फुटबॉल को अलविदा कह देंगे।

सुनील छेत्री ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला और अपने सीनियर डेब्यू पर उन्होंने अपना पहला इंटरनेशन गोल किया। छेत्री ने मार्च में भारत के लिए अपना 150वां मैच गुवाहाटी में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था। उस मैच में उन्होंने गोल भी दागा था, हालांकि भारत वह मैच 1-2 से हार गया था।

ऐसा कहा जा सकता है कि सुनील छेत्री के संन्यास लेने से भारत में फुटबॉल के एक युग का अंत हो गया है। सुनील छेत्री भारतीय फुटबॉल टीम के लिए सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी भी है। सुनील छेत्री अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो सबसे ज्यादा इंटरनेशनल गोल करने के मामले में पहले स्थान पर हैं। इसके बाद ईरान के पूर्व खिलाड़ी अली दई का नंबर आता है। अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी तीसरे स्थान पर हैं। सक्रिय फुटबॉलरों में छेत्री से आगे सिर्फ क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी हैं। साथ ही सुनील छेत्री इंटरनेशनल फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने वाले दूसरे एशियाई खिलाड़ी हैं। इस मामले में ईरान के अली दई पहले नंबर पर हैं।

अपने संन्यास की घोषणा करने वाले वीडियो में वह काफी भावुक नजर आ रहे हैं। उन्होंने 9 मिनट का यह वीडियो एक्स पर पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा कि- “मैं आपसे कुछ कहना चाहता हूं।”

आपको बता दें कि सुनील छेत्री ने अपने करियर में 6 बार प्लेयर ऑफ द ईयर के साथ 2011 में अर्जुन पुरस्कार भी प्राप्त किया। 2010 में उन्हें पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया है। इस खिलाड़ी ने कई बार भारत को गर्व की अनुभूति करवाई। भारत को नेहरू कप (2007, 2009, 2012) के साथ-साथ SAFF चैंपियनशिप (2011, 2015, 2021) जीतने में भी मदद की।
इस दिग्गज फॉरवर्ड खिलाड़ी ने भारत की 2008 एएफसी चैलेंज कप जीत में भी अहम भूमिका निभाई, जिससे टीम को 27 वर्षों के बाद पहले एएफसी एशियाई कप (2011) के लिए क्वालीफाई करने में मदद मिली। वह 2012 से भारतीय पुरुष टीम के कप्तान हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा