श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

Almora fire incident: घायलों को दिल्ली एम्स के लिए किया गया एयरलिफ्ट

घायलों की हालत गंभीर देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनको दिल्ली एम्स में एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद शुक्रवार को गंभीर रूप से घायल 21 वर्षीय कृष्ण कुमार और कुंदन नेगी को एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स भेजा गया है...
almora fire case | shreshth bharat

Uttarakhand Forest Fire: अल्मोड़ा के बिनसार के अभ्यारण क्षेत्र जंगल में गुरुवार को आग की चपेट में आने से चार वनकर्मियों की मौत हो गई थी, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। घायलों को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घायलों की हालत गंभीर देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनको दिल्ली एम्स में एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद शुक्रवार को गंभीर रूप से घायल 21 वर्षीय कृष्ण कुमार और कुंदन नेगी को एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स भेजा गया है।

सुशीला तिवारी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक जीएस तितियाल ने बताया कि करीब 90% झुलसे कृष्ण कुमार और 60% झुलसे कुंदन नेगी को प्राथमिकता के आधार पर एयरलिफ्ट किया गया है। दोनों को पंतनगर एयरपोर्ट से दिल्ली एम्स के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की निगरानी में दोनों को एयरलिफ्ट कराया गया है। इसके अलावा अन्य लोगों को भी एयरलिफ्ट करने की कार्यवाही चल रही है। चिकित्सा अधीक्षक जीएस तितियाल के अनुसार, चार घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि दो लोग 50% से अधिक झुलसे हैं। बाकी घायलों का इलाज अभी सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है, जल्द सभी को एयरलिफ्ट कराया जाएगा।

घायलो को देखने पहुंची डीएम वंदना सिंह

घायलों के देखने के लिए वन विभाग के उच्च अधिकारी के साथ-साथ डीएम नैनीताल वंदना सिंह भी पहुंचीं। अधिकारियों ने अस्पताल प्रशासन को घायलों का उचित इलाज करने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि चारों घायलों को एक-एक कर दिल्ली एम्स भेजा जा रहा है। गंभीर रूप से घायलों को पहले भेजा गया है।

घायलों के नाम

कृष्ण कुमार 21 वर्ष पुत्र नारायण राम, फायर वाचर, ग्राम भेटुली, अयारपानी, अल्मोड़ा

कुंदन सिंह नेगी 44 साल पुत्र प्रताप नेगी, पीआरडी जवान, ग्राम खांखरी, अल्मोड़ा

भगवत सिंह भोज 38 साल पुत्र बची सिंह, वाहन चालक, ग्राम भेटुली, अयारपानी, अल्मोड़ा

कैलाश भट्ट 54 साल पुत्र बद्रीदत्त भट्ट, दैनिक श्रमिक, ग्राम धनेली, अल्मोड़ा


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

NZ vs BAN Match Head to Head Record
NZ vs BAN के बीच मुकाबला आज , जानें दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
NZ vs BAN
न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच मुकाबला आज, देखें किसका पलड़ा है भारी
Delhi Assembly Session 2025 (1)
दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र शुरू, रेखा गुप्ता ने ली शपथ
Delhi Assembly session 2025
अरविंदर सिंह लवली बने प्रोटेम स्पीकर, एलजी वीके सक्सेना ने दिलाई शपथ
rekha gupta (1)
दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू, CM रेखा गुप्ता करेंगी CAG रिपोर्ट पेश
PM Kisan 19th Installment
PM नरेंद्र मोदी आज भागलपुर में किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त करेंगे जारी