श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

आप सांसद संजय सिंह ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, जानिए क्या है मामला…

delhi liquor sacm | ed | aap | sanjay singh | shreshth bharat |

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। दिल्ली हाईकोर्ट ने 7 फरवरी को कथित शराब घोटाले मामले में संजय सिंह की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। दिल्ली हाई कोर्ट से झटका लगने के बाद संजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

आम आदमी पार्टी के नेताओं पर ईडी ने अपना शिकंजा कसा हुआ है। दिल्ली में कथित शराब घोटाला मामले में आप के अधिकतर नेता मुश्किल में फंसे हुए हैं। आबकारी घोटाला मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से राहत न मिलने पर संजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया। संजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की अपनी याचिका में कहा है कि 4 अक्टूबर 2023 को उनकी अवैध गिरफतारी हुई थी। गिरफ्तारी से पहले उन्हें PMLA 2002 की धारा 50 के तहत नोटिस नहीं दिया गया था।

संजय सिंह दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद हैं। ED ने 4 अक्टूबर 2023 को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता के घर छापा मारा था। उनके आवास से कई दस्तावेज जब्त किये थे। काफी समय तक ईडी द्वारा पूछताछ किये जाने के बाद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CM Yogi Gift On Holi
होली पर CM योगी का बड़ा तोहफा, 1.86 करोड़ परिवारों को वितरित की गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी
Illegal Bangladeshis
दिल्ली पुलिस ने 24 बांग्लादेशियों को किया गिरफ्तार, अवैध रूप से घुसने का आरोप
Abdul Rashid Sheikh
Delhi HC ने सांसद अब्दुल रशीद शेख की याचिका पर NIA को जारी किया नोटिस 
MP Budget 2025
MP Budget 2025: मोहन सरकार आज पेश करेगी 4 लाख करोड़ से अधिक का बजट
Allahabad High Court On Shahi Jama Masjid (1)
मुस्लिम पक्ष को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, शाही जामा मस्जिद में होगी रंगाई पुताई
SRH Launched New Jersey
सनराइजर्स हैदराबाद ने लॉन्च की अपनी नई जर्सी, जानें किससे होगा पहला मैच