Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

India vs England: तीसरे मुकाबले में टॉप ऑर्डर फेल, 30 रन पर खोए 3 विकेट

india vs england | gujarat | Rajkot | indian cricket team | shreshth bharat |

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचौं की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच राजकोट में खेला जा रहा है। वहीं, भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कप्तान रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जयसवाल पारी की शुरुआत करने आए। यशस्वी जयसवाल ने जिम्मी एंडरसन की पहली बॉल पर चौका लगाकर खाता खोला। लेकिन, जयसवाल ज्यादा देर तक नहीं टिक सके और दस रन के निजी स्कोर पर मार्क वुड का शिकार बन गए। अगले ऑवर में गिल भी बिना खाता खौले चलते बने। वुड ने उन्हें अपना दूसरा शिकार बनाया। दो विकेट गिरने के बाद लगा कि टीम इंडिया के बल्लेबाज पिच पर संभलकर खेलेंगे लेकिन रजत पाटीदार भी 5 रन बनाकर चलते बने। क्रिज पर बल्लेबाजी करने आए जडेजा ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। वहीं, दूसरे छौर को कप्तान रोहित शर्मा ने संभाल रखा था। उनके सामने टीम के पचास रन भी पूरे नही हुए और भारत के तीन विकेट गिर गए। चार नम्बर पर बल्लेबाजी करने आए रवैन्द्र जडेजा ने पारी को संभाला। कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए पचास रन की साझेदारी की। चायकाल तक भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 102 रन था।

चायकाल के बाद रोहित शर्मा और जडेजा पारी की शुरुआत करने आए। रोहित शर्मा ने अपनी पारी को अर्धशतक में बदल दिया। वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी पारी को तेज शुरुआत दी। दूसरे छौर पर बैटिंग कर रहें रवेन्द्र जडैजा ने 43 वें ऑवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। अपने कप्तान के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की। समाचार लिखे जाने तक दोनों बल्लेबाज 200 रन जोड़ चुके हैं। रोहित शर्मा शतक बनाकर नाबाद खेल रहे हैं और रविद्र जडेजा भी अपनी शतक की ओर बढ़ रहे हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग