Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भतीजी की शादी में शामिल होंगे AAP नेता मनीष सिसोदिया, कोर्ट ने दी 3 दिन की अंतरिम जमानत

DELHI | DELHI EXERCISE POLICY CASE | DELHI LIQUOR SCAM CASE | AAP LEADER | MANISH SISODIA | Rouse Avenue Court | INTERIM BAIL | SHRESHTH BHARAT |

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया को तीन दिन की अंतरिम जमानत दे दी। सिसोदिया को दिल्ली की कोर्ट ने लखनऊ में भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए बड़ी राहत दी है। सिसोदिया ने 12 से 16 फरवरी तक जमानत की मांग की थी। लेकिन कोर्ट ने 13 से 15 फरवरी तक जमानत दी है। मनीष सिसोदिया कथित दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं।

राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने 14 फरवरी को लखनऊ में मनीष सिसोदिया को उनकी भतीजी के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत की मांग याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज शाम 4 बजे दिल्ली की कोर्ट ने आप नेता को बड़ी राहत देते हुए तीन दिन की अंतरिम जमानत मंजूर कर ली है। मनीष सिसोदिया लखनऊ में 14 फरवरी को अपनी भतीजी के शादी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया था। 

इससे पहले हाल ही में अदालत ने सिसोदिया को हफ्ते में एक बार अपनी बीमार पत्नी से मिलने की इजाजत भी दे दी थी। इस दौरान मनीष सिसोदिया से डॉक्टर भी मिल सकेंगे। अगले आदेश तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। ये इजाजत भी दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट से ही मिली थी। वहीं मनीष सिसोदिया की नियमित जमानत याचिका पर अदालत 22 फरवरी को अगली सुनवाई करेगी। सिसोदिया को बीते साल 26 फरवरी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। ये गिरफ्तारी कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में हुई थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग