श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

70 वर्षीय बुजुर्ग ने की 6 साल के मासूम की हत्या

BOY

हमास-इजरायल के बीच चल रहे  संघर्ष का प्रभाव पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। अमेरिका के इलिनोइस राज्य से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई । एक  70 वर्षीय बुजुर्ग ने मुस्लिम महिला और उसके बेटे पर दर्जनों बार चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस दर्दनाक हत्या को इजरायल-हमास युद्ध से जोड़ते हुए कहा कि पीड़ितों को मुस्लिम होने के कारण संदिग्ध निशाना बनाया था। लगभग 70 वर्षीय निर्दयी जोसेफ कज़ुबा ने 6 साल के मासूम पर 26 बार चाकू से हमला किया। मासूम को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

इस मामले में अमेरिकी मकान मालिक जोसेफ कज़ुबा पर हत्या और हेट क्राइम का आरोप लगाया गया है। मामले की  जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि इस हमले में 6 वर्षीय मासूम और उसकी मां को मुस्लिम होने के कारण संदिग्ध निशाना बनाया गया। हत्या की इस घटना को शिकागो से 64 किलोमीटर दूर अंजाम दिया गया। शेरिफ कार्यालय ने इस बात की पुष्टि नही की है कि पीड़ितों की राष्ट्रीयता क्या है, लेकिन काउंसिल ऑन अमेरिकन इस्लामिक रिलेशंस के शिकागो कार्यालय ने बच्चे को फिलिस्तीनी-अमेरिकी बताया। इलिनोइस में विल काउंटी शेरिफ कार्यालय के बयान के मुताबिक पीड़ित महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

इजरायल ने एक सप्ताह पहले हमास पर युद्ध की घोषणा की थी, जिसके एक दिन पहले फिलिस्तीनी संगठन हमास ने भारी किलेबंदी वाली सीमा को तोड़ दिया था और 1,400 से अधिक लोगों को गोली मार दी थी, चाकू मार दिया था और जला दिया था। इसके बाद हुई लगातार बमबारी ने आस-पड़ोस को तबाह कर दिया और गाजा पट्टी में कम से कम 2,670 लोग मारे गए, जिनमें से अधिकांश आम फ़िलिस्तीनी थे।

अमेरिकी शहरों में पुलिस और संघीय अधिकारी यहूदी विरोधी या  मुसलमानों के ख़िलाफ़ और उनके प्रति तर्कहीन भय या घृणा की भावनाओं से प्रेरित हिंसा को लेकर हाई अलर्ट पर हैं। यहूदी और मुस्लिम समूहों ने सोशल मीडिया पर घृणास्पद और धमकी भरी बयानबाजी में वृद्धि की सूचना दी है। बता दें कि अभी तक इजरायल में 1400 लोगों की मौत और 3400 से ज्यादा लोग घायल है वहीं गाजा में 2670 लोगों की मौत हो गई है। जबकि वेस्ट बैंक में 56 लोगों की मौत हो गई है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज