Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ISRO के साथ काम करेंगें शतरंज के ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद- एस. सोमनाथ

s somnath

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन  ISRO के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने कहा है कि शतरंज के ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद युवाओं के बीच विज्ञान और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए इसरो के साथ काम करेंगे।

एस. सोमनाथ ने चेन्नई में प्रज्ञानानंद से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा, “हमें गर्व है कि हमारे पास चंद्रमा पर रोवर प्रज्ञान है और जमीन पर एक प्रज्ञानानंद है। हमने चांद पर भारत के लिए जो किया, वो उन्होंने जमीन पर कर दिखाया।”

इसरो प्रमुख ने कहा, “मुझे बहुत खुशी है कि प्रज्ञानानंद भारत को गौरवान्वित और शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं के बीच विज्ञान, इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए इसरो के साथ काम करेंगे।”

एस. सोमनाथ ने राज्य सचिवालय में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन से भी मुलाकात की और उन्हें विक्रम लैंडर का छोटा मॉडल गिफ्ट किया।

कौन है प्रज्ञानानंद

प्रज्ञानानंद का जन्म 10 अगस्त 2005 को चेन्नई , तमिलनाडु में हुआ था। महज 10 साल की उम्र में रमेशबाबू प्रज्ञानानंद शतरंज के प्रतिभाशाली खिलाड़ी बन गए। 16 साल की उम्र में विश्व चैंपियनशिप में मैग्नस कार्लसन को हराकर सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। उन्होंने एयरथिंग्स मास्टर्स रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में कार्लसन को एक रैपिड गेम में हराया। जनवरी 2023 में, प्रज्ञानानंद ने टाटा स्टील शतरंज मास्टर्स 2023 में खेला । उन्होंने 2800-रेटेड ग्रैंडमास्टर, डिंग लिरेन को हराकर 6/13 के स्कोर के साथ 9वें स्थान पर टूर्नामेंट समाप्त किया। 18 वर्षीय प्रज्ञानानंद शतरंज विश्व कप 2023 में फाइनल में पहुंचने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार