Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

यूपी में निकाय चुनाव के पहले चरण में 52 % मतदान

5ea3bad4f7b9cc214685b4df6a1aded51683222314342129_original

उत्तर प्रदेश मे कल निकाय चुनाव का पहला चरण संपन्न हो गए. 4 मई को हुए पहले चरण की वोटिंग में 52 प्रतिशत वोटरों ने अपने मतों का प्रयोग किया.

उत्तर प्रदेश के 37 जिलों में नगर निकाय के चुनाव के पहले चरण की वोटिंग हुई. यूपी का महाराजगंज जिला 66.48 प्रतिशत वोटिंग के साथ पहले नंबर पर रहा वहीं प्रयागराज में केवल 33.61 प्रतिशत वोटिंग हुई, प्रयागराज वोटिंग में प्रदेश में सबसे फिसड्डी रहा.

नगर निकाय चुनाव में दूसरे चरण में 11 मई को वोटिंग होगी और इन चुनावों का नतीजा 13 मई को आयेगा. 4 मई को 10 महापौर और 820 पार्षदों के लिए चुनाव हुए. कई जगह हल्की फुल्की झड़ंपें हुई वहीं अमरोहा में बसपा प्रत्याशी ने वोट न डालने देने का आरोप लगाकर हंगामा किया जिससे इलाके में तनाव अधिक बढ़ गया, पथराव भी हुआ और मतदान कर्मियों को लेकर जा रही बस पर पथराव भी हुआ. पुलिस को स्थिति काबू करने के लिए लाठी चार्ज भी करना पड़ा.

वाराणसी में भी फर्जी मतदान को लेकर हंगामा हुआ. गाजीपुर में सपा प्रत्याशी ने तो धरना ही दे दिया वहीं मैनपुरी में तो दो प्रत्याशियों के बीच भिड़ंत हो गई. अब अगले चरण का मतदान 11 मई को होगा.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग