श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

विपक्षी गठबंधन में नीतीश कुमार संयोजक बन पायेंगें

NITISJH

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मध्य विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के सामने सीट शेयरिंग को लेकर आपस में तनातनी चल रही है। पीर्टी में संयोजक और आपसी तकरार को कैसे खत्म किया जाए इस पर सवाल बरकार है। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार एक बार फिर से एक्टिव हो गए हैं। सूत्रों ने बताया कि नीतीश कुमार ने कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से उन्होंने फोन पर बात की है। नीतीश कुमार ने अन्य क्षेत्रीय नेताओं से भी फोन पर बात की है।

नीतीश कुमार ने ऐसे समय पर खरगे और राहुल गांधी से बात की है जब गुरुवार (4 जनवरी) को ही कांग्रेस की राष्ट्रीय गठबंधन समिति ने अन्य दलों से गठबंधन को लेकर रिपोर्ट सौंपी है। सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार ने गठबंधन से जुड़े ही कई मुद्दों को लेकर चर्चा की है।


बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने इस बीच कहा कि उनकी कोशिश है कि पार्टी राज्य की 40 लोकसभा सीटों में से वो 9 से 10 सीटों पर लड़े। पिछली बार हम 9 सीटों पर चुनाव लड़े और 1 पर जीते थे। लालू प्रसाद यादव की आरजेडी 18 सीटों पर चुनाव लड़ी और 1 भी नहीं जीती. ऐसे में इसका ये मतलब नहीं है कि उनका जनाधार नहीं है।” विपक्षी गठबंधन इंडिया की पिछली मीटिंग में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने खरगे का नाम पीएम चेहरे के तौर पर रखा था। इसका समर्थन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी किया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य