Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

चीन ने अरूणाचल प्रदेश की जगहों को दिया नया नाम

arunachal-pradesh-new

चीन अपनी नापाक हरकतों से बाज आता नहीं दिख रहा है. चीन ने अरूणाचल प्रदेश की 11 जगहों को नया नाम दे दिया है, जिसके बाद भारत भी गुस्से में आ गया है. ऐसा पहली बार नहीं है कि चीन ने इस तरह की नापाक हरकत की हो, चीन पहले भी इस तरह की हरकतें करता रहा है. चीन कभी सुधरेगा ऐसा लगता तो नहीं लेकिन अब भारत लगातार चीन को उसी की भाषा में जवाब देता है और भारत ने इसका भी खुलकर विरोध कर दिया है. अरूणाचल प्रदेश पर चीन हमेशा से ही अपना बेबुनियाद और बेवजह का दावा करता रहा है. चीन ने फिर अरूणाचल प्रदेश से जुड़ी जगहों का नाम अपने नक्शे में बदल दिया है.

हालांकि भारत ने इसे एक सिरे से खारिज कर दिया है. भारत ने इसका पुरजोर विरोध किया है. भारत ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि अरूणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और कभी ना अलग होने वाला अंग है. चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय ने एक अप्रैल को अरूणाचल प्रदेश के 11 जगहों के नए नाम जारी कर दिए और अरूणाचल प्रदेश के कुछ भाग को “ तिब्बत का दक्षिणी भाग जंगनान ” बता दिया है, चीन ने जिन इलाकों के नाम अपने हिसाब से रखे हैं उनमें से पांच पहाड़ी, दो नदियां, दो मैदानी इलाका, दो रिहायशी इलाके शामिल हैं. ऐसा ही चीन ने 2017 में भी किया था तब भी चीन ने इसी तरह से अरूणाचल प्रदेश की कई जगहों के अपने हिसाब से नाम रखे थे.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग