श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

बांग्लादेश में यात्री ट्रेन और मालगाड़ी के बीच जबरदस्त टक्कर


बांग्लादेश में सोमवार को एक यात्री ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत और कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। भैरब रेलवे थाने के ड्यूटी अधिकारी सिराजुल इस्लाम ने बताया कि चटोग्राम की ओर जा रही मालगाड़ी किशोरगंज में स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 3.30 बजे ढाका आ रही एगारो सिंदुर एक्सप्रेस से टकरा गई।दुर्घटना ढाका से लगभग 80 किलोमीटर दूर भैरब में हुई। राजधानी ढाका के पास किशोरगंज में हुई दुर्घटना में एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत होने की आशंका है। टक्कर में कई अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। यह संख्या बढ़ भी सकती है।

दुर्घटना के बाद देश के अन्य हिस्सों के लिए ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। स्थानीय मीडिया ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की आशंका है। कई लोग अब भी ट्रेन के नीचे फंसे हुए हैं।

भैरब के एक अधिकारी सादिकुर रहमान ने बताया कि हमने 15 शव बरामद कर लिए हैं, कई घायल अब भी फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि अभी भी शवों को कुचले हुए और पलटे हुए डिब्बों के नीचे फंसे हुए देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि कम से कम 100 लोग घायल हुए हैं।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कई घायल क्षतिग्रस्त डिब्बों के नीचे दबे हुए हैं। अग्निशमन सेवा कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। स्थानीय पुलिस अधिकारी सिराजुल इस्लाम ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। राहत कार्य जारी है। 


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Shubman Gill ICC Player of Month
शुभमन गिल ने जीता ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को पछाड़ा
Metro In Dino Release Date
‘मेट्रो इन दिनों’ की रिलीज डेट आई सामने, जानें सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक
MP Budget 2025-26
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने पेश किया 4.21 करोड़ रुपये का राज्य बजट, जानें किसे क्या मिला
Nayab Saini
हरियाणा निकाय चुनाव: बीजेपी ने दर्ज की शानदार जीत, कांग्रेस को मिली करारी हार
CM Pushkar Singh Dhami
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने होली मिलन समारोह में लिया भाग
Apurva Soni New Song Released
अपूर्वा सोनी ने अपने नए गीत 'जान लेगी महबूबा' से इंटरनेट पर मचाई धूम