श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तीकरण की ओर एक और कदम : मोहन भागवत


 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत और महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने संसद से ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023’ पारित होने पर अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि इससे महिला सशक्तीकरण और समान भागीदारी सुनिश्चित होगी। इस विधेयक का मकसद महिलाओं को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में एक तिहाई आरक्षण देना है. आरएसएस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर भागवत और होसबाले के हवाले से कहा, ‘भारत की संसद ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023’ पारित कर नया इतिहास रचा है जो महिला सशक्तीकरण और उनकी समान भागीदारी सुनिश्चित करता है।”

इस कदम को एक महत्वपूर्ण फैसला बताते हुए आरएसएस ने कहा कि यह देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत तथा समावेशी बनाएगा. आरएसएस ने कहा, ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इसे स्वागत योग्य और सराहनीय कदम मानता है. हमें विश्वास है कि महिलाओं की भागीदारी देश के विकास में नए आयाम जोड़ेगी.’

RSS प्रमुख मोहन भागवत चार द‍िवसीय अवध प्रांत के दौरे पर हैं।  RSS प्रमुख शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे और सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनसे मुलाकात की। मुख्‍यमंत्री योगी ने भागवत को सरकार के कामकाज और उपलब्धियों के बारे में बताया। RSS प्रमुख को गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं और उनके प्रभाव के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

इस कदम को एक महत्वपूर्ण फैसला बताते हुए आरएसएस ने कहा कि यह देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत तथा समावेशी बनाएगा। आरएसएस ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इसे स्वागत योग्य और सराहनीय कदम मानता है। हमें विश्वास है कि महिलाओं की भागीदारी देश के विकास में नए आयाम जोड़ेगी।

 


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Bulldozer Action
सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली बुलडोजर की शव यात्रा, राम नाम सत्य के लगाए नारे
Jasprit Bumrah New Record
जसप्रीत बुमराह बने 400 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले 10वें भारतीय गेंदबाज
Negligence In Maintenance Of Taj Mahal
ताजमहल की मुख्य गुबंद में उगा पौधा, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना
ind vs ban
भारतीय गेंदबाजों का जलवा, बांग्लादेश की टीम 149 पर हुई ढेर
cbi
NEET PAPER 2024: CBI ने प्रिंसिपल अहसानुल हक समेत 6 के खिलाफ कोर्ट में दायर किया आरोप पत्र
Women T20 World Cup 2024 Sri Lanka Squad
Women T20 World Cup: श्रीलंका की टीम का एलान, बाएं हाथ की स्पिनर रनावीरा की वापसी