Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

यूपी में बारिश झमाझम

BARR

उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसमका मिज़ाज़ बदला-बदला सा है। कहीं तेज बारिश तो कहीं तेज धूप देखने को मिल रही है। पर, पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शुक्रवार को भी कई हिस्सों में बादल छाए रहे और हल्की बारिश का बौछारों से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी। आज (शनिवार) भी पूरे यूपी में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया था।

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को पूरे उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जतायी गई थी। 26 सितंबर तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही रहेगा। 27-28 सितंबर तक पश्चिमी यूपी में एक या दो स्थानों और पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।अगले दो दिन में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। उसके पश्चात अगले 2 दिन तक 2-3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती हैं। न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं जताई गई है।शनिवार को सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, ललितपुर, झांसी, जालौन, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, हरदोई, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, हमीरपुर, महोबा, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, जौनपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी और चित्रकूट में  एक या दो स्थानों पर बारिश होने का पूर्वानुमान हैं।

कहां हो सकती है बारिश

बिजनौर, मुरादाबाद, बदायूं, बरेली, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बस्ती, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया,  गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, संतरविदास नगर, मिर्जापुर, सोनभद्र, में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती हैं तो वहीं बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, महाराजगंड. कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर में अनेक स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ तेज बारिश का अनुमान है। श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, बस्ती, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, वाराणसी, लखनऊ, अमेठी, समेत कई इलाकों में मेघ गर्जन के साथ बिजली की चमक का पूर्वानुमान किया गया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप