Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली: घने कोहरे और ठंड के कारण 24 ट्रेनें देरी से चलीं

train | shreshth bharat

घने कोहरे और ठंड के मौसम की स्थिति के कारण राष्ट्रीय राजधानी से ट्रेनों की आवाजाही में बाधा बनी हुई है। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से आठ घंटे या उससे अधिक की देरी से चल रही हैं।

उत्तर रेलवे के अनुसार कोहरे और खराब दृश्यता की स्थिति के कारण गुरुवार को दिल्ली जाने वाली लगभग 24 लंबी दूरी की ट्रेनें देरी से चलीं।

इस सूची में गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस (12397) ट्रेन भी शामिल है, जो आठ घंटे देरी से चल रही है। इसी तरह पुरी-नई दिल्ली पुरूषोत्तम एक्सप्रेस (12801), कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस (15707), भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (22811), और भुवनेश्वर-नई दिल्ली दुरंतो (12281) 5 घंटे से अधिक की देरी से चलीं। मानिकपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस (12447), कामाख्या-दिल्ली जंक्शन ब्रह्मपुत्र मेल (15658), अमृतसर-मुंबई (12904), चेन्नई-नई दिल्ली एक्सप्रेस (12621), वास्को-निजामुद्दीन एक्सप्रेस (12779), अंबेडकरनगर-कटरा एक्सप्रेस (12919), बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस (12559), भागलपुर-आनंदविहार एक्सप्रेस (12367), आज़मगढ़-दिल्ली जंक्शन कैफियत एक्सप्रेस (12225), प्रयागराज-नई दिल्ली एक्सप्रेस (12417) और रीवा-आनंदविहार एक्सप्रेस (12427) भी एक से एक की देरी से चलीं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में पारा गिरकर 4.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आईएमडी के अनुसार लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस, सफदरजंग में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राष्ट्रीय राजधानी के आयानगर, रिज और पालम इलाकों में 5.1, 5.2 और 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर के कई इलाकों जैसे ब्रिगेडियर होशियार सिंह रोड, आनंद विहार और इंडिया गेट से घने कोहरे के कारण कम दृश्यता की सूचना मिली है। दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग पर सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई। मौसम कार्यालय ने कहा कि पालम में तापमान 25 मीटर था।

इसके अलावा मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गणतंत्र दिवस के दिन शुक्रवार को शहर में घना कोहरा छाया रहेगा और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, आईएमडी ने कहा कि पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में, पश्चिम यूपी, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंड की स्थिति बनी रही।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग